फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: दीवार गिराने को लेकर संघर्ष, पुलिस पर हमला व अभद्रता, तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 07:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
UP: people fall a building wall  in Muzaffarnagar, Attack on police, three arrested
आरोपी युवक को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में सरकारी जमीन पर निर्माणाधीन दीवार को गिराकर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस पर हमला करते हुए अभद्रता कर डाली। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।

UP: people fall a building wall  in Muzaffarnagar, Attack on police, three arrested
पुलिस का घेराव करते लोग

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नगर पंचायत ईओ की ओर से तीन लोगों को नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP: people fall a building wall  in Muzaffarnagar, Attack on police, three arrested
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि एसडीएम जानसठ विजय कुमार के आदेश पर कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेटपुरी में तालाब से सटी सरकारी जमीन पर रास्ते के निकट दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य नगर पंचायत की ओर से ठेकेदार रहमत अली करा रहे थे। इसी दौरान कुछ शरारती तत्व मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: people fall a building wall  in Muzaffarnagar, Attack on police, three arrested
आरोपी युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस

दीवार गिराने की सूचना शुकतीर्थ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही कांस्टेबल मोहित और अनिल अपने अन्य साथी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर एकत्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग माने नहीं। इसी बीच शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों को घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस कर्मियों पर हमला करते उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। 

विज्ञापन
UP: people fall a building wall  in Muzaffarnagar, Attack on police, three arrested
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों की दी और पूरे मामले से उनको अवगत कराया। सूचना मिलने पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर हंगामा करने वाले शरारती तत्वों पर लाठियां फटकारी। पुलिस ने घरों में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed