मेरठ जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता वाले विधानसभा क्षेत्र में शामिल दक्षिण पर सभी की नजरें टिकीं हैं। एक तरफ भाजपा से सोमेंद्र तोमर लगातार दूसरी बार जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, सपा के महानगर अध्यक्ष और दूसरी बार दक्षिण विधानसभा सीट से मैदान में उतरे आदिल चौधरी भी बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। आंकड़ों के हिसाब से पिछले दो बार के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं के बिखराव ने भाजपा को जीत का स्वाद चखाया है। लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि मुस्लिम मतदाता का ज्यादातर झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर रहा है। हालांकि, इस बार भी दक्षिण विधानसभा पर प्रमुख पार्टियों के तीन मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे मुकाबला कांटे का हो गया है।
UP Elections 2022 : मेरठ की सबसे बड़ी सीट पर कांटे का मुकाबला, मुस्लिम मतदाताओं का रुख तय करेगा जीत का रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2022 का आंकड़ा
कुल वोट - 480819
कुल डाले गए वोट- 297708
कुल मतदाता प्रतिशत - 61.92
वर्ष-2012 का आंकड़ा
कुल वोट - 354863
कुल डाले गए वोट - 218479
कुल मत प्रतिशत - 61.57
भाजपा - रविंद्र भड़ाना - 71584 - 32.70
बीएसपी - राशिद अखलाक - 61800 - 28.31
एसपी - आदिल चौधरी - 49103 - 22.49
आरएलडी - मंजूर सैफी - 25150 - 11.52
पीईसीपी - नसीम अहमद अंसारी - 2730 - 1.25
वर्ष 2017 का आंकड़ा
कुल वोट - 428854
कुल डाले गए वोट - 270823
कुल मतदाता प्रतिशत - 63.15
भाजपा - सोमेंद्र तोमर - 113225 - 42.03
बीएसपी - याकूब कुरैशी - 77830 - 28.89
कांग्रेस - आजाद सैफी - 69117 - 25.66
आरएलडी - पप्पू गुर्जर - 5462 - 2.03
1.10 लाख वोट मिले
मुझे एक लाख से अधिक वोट मिलने जा रहे हैं। एक लाख दस हजार मुस्लिम मतदाताओं ने वोट किया है। इसके अलावा सर्वसमाज का वोट मिलेगा। - आदिल चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी
30 हजार से जीत
मेरी जीत 30 हजार से अधिक वोटों से होने जा रही है। मुझे सर्वसमाज का वोट मिला है। सभी योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हैं। - सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रत्याशी
दलित बसपा के साथ
मुस्लिम और दलित गठजोड़ से मेरा चुनाव अच्छा रहा है। दलित समाज बीएसपी के साथ है और रहेगा। - कुंवर दिलशाद अली, बीएसपी प्रत्याशी
सर्वसमाज का वोट मिला
मुझे सर्वसमाज का वोट मिला है। मेरी टक्कर ही भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर से हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास मुझे जीत दिलाएगा। - नफीस सैफी, कांग्रेस प्रत्याशी