फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : जिपं अध्यक्ष पद के लिए हुुए नामांकन, सहारनपुर में बिखरा संयुक्त मोर्चा, बागपत में और गरमाई सियासत

Sat, 26 Jun 2021 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Jun 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
UP: District President Election Nomination, United Front scattered in Saharanpur, politics heat up in Baghpat
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिलाधिकारी कोर्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किए गए। नामांकन पत्रों की जांच भी आज ही की जाएगी। खास बात यह है कि जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद से पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।


वहीं बागपत में रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर ने बागपत रालोद और विपक्षी पार्टियों के बीच पहले से चल रही तनातनी के बीच आग में घी डालने का काम किया है। दरअसल रालोद की ओर से जिपं अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता जयकिशोर ने शनिवार को भाजपा पार्टी में शामिल हो गई लेकिन चंद घंटे भी नहीं गुजरे कि वह फिर से रालोद में लौट आई। यही नहीं उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगा दिए। आगे तस्वीरों में जानें आखिर कौन से जिले से किसने किया नामांकन : -
UP: District President Election Nomination, United Front scattered in Saharanpur, politics heat up in Baghpat
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मांगेराम चौधरी - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के मांगेराम चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जीतेगा, बहुमत हमारे साथ है। नामांकन कक्ष और कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मैटल डिटेक्टर भी लगाया गया। कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है, जिनमें से दोपहर सवा बजे तक सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र जमा कराया है।  

बिखर गया संयुक्त मोर्चा 
सहारनपुर  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नया मोड़ आया। दोपहर तक बसपा के प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करने नहीं पहुंची। ऊहापोह के बीच यह बात भी सामने आ रही है कि बसपा के कई सदस्य ही टूट गए हैं, जिस कारण बसपा प्रत्याशी ने अब तक नामांकन नहीं किया है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुज़फ्फर अली एक अन्य प्रत्याशी उतारने के लिए नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे, लेकिन 11 बजे तक ही पर्चा खरीद के नियम की वजह से वह पर्चा नहीं खरीद पाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा वाले यदि भाजपा की बी टीम बनकर काम करेंगे तो हम इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि बसपा अभी भी अपने प्रत्याशी का नामांकन कराती है तो कांग्रेस साथ रहेगी। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी कलक्ट्रेट पहुंचे।

UP: District President Election Nomination, United Front scattered in Saharanpur, politics heat up in Baghpat
नामांकन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में अपराह्न करीब पौने तीन बजे बसपा प्रत्याशी शिमला देवी भी नामांकन पत्र जमा करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची। बसपा प्रत्याशी शिमला देवी नामांकन कक्ष से बाहर निकली, लेकिन नामांकन पत्र जमा नहीं किया। इससे पता चलता है कि बसपा में एकता नहीं है। शिमला देवी के पुत्र बसपा नेता नवीन खटाना ने कहा जब पार्टी के सदस्य ही साथ नहीं आए तो नामांकन पत्र जमा करके क्या करें।

भाजपा प्रत्याशी मांगेराम चौधरी के अलावा निर्दलीय जोनी उर्फ जयवीर का ही नामांकन पत्र जमा हुआ है। नामांकन पत्र जमा करने का समय पूरा हो गया। जोनी उर्फ जयवीर भी बसपा के टिकट पर ही जिला पंचायत सदस्य बने थे। अब जोनी को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: District President Election Nomination, United Front scattered in Saharanpur, politics heat up in Baghpat
रालालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर - फोटो : amar ujala
बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन को लेकर बागपत में चंद घंटों के भीतर ही बड़ा उलटफेर हो गया। जिसने जिले की राजनीति को और भी गरमा दिया है। यहां रालोद की प्रत्याशी ममता जयकिशोरशनिवार सुबह भाजपा में शामिल हो गई लेकिन जैसे ही भाजपा की और से बबली देवी ने नामांकन किया तो ममता जयकिशोर वापस रालोद में आ गईं और रालोद की और से नामांकन कर दिया। 

बबली देवी के नामांकन करते ही ममता वापस रालोद खेमे में वापस लौट आईं। रालोद कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में ममता के पति जयकिशोर ने कहा कि वह रालोद के सच्चे सिपाही हैं। मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर भाजपाई सांसद डॉ. सत्यपाल के यहां दिल्ली ले गए थे। इस दौरान जयकिशोर रो भी पड़े। रालोद नेताओं ने उन्हें संभाला। इस दौरान ममता कुछ नहीं बोली। प्रेस वार्ता के बाद रालोद नेता बड़ी संख्या में ममता का नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन प्रस्तावकों की ओर से कराया गया। ममता नामाकंन करने कलक्ट्रेट कार्यालय में नहीं गई। रालोद नेताओं के साथबाहर ही खड़ी रहीं।
विज्ञापन
UP: District President Election Nomination, United Front scattered in Saharanpur, politics heat up in Baghpat
कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे भाजपा के वीरपाल निरवाल - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अभी तक तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा के प्रत्याशी वीरपाल निरवाल ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। नामांकन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन के घोषित संयुक्त प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान आदि विपक्षी नेता मौजूद रहे। तीसरा नामांकन पत्र खामपुर निवासी वार्ड चार से सदस्य तहसीन बानो ने दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हुए, उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed