फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board 2020 Result: सावधानी व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो रहा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन, तस्वीरें

Tue, 19 May 2020 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 May 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board 2020 Result Date: Evaluating high school and intermediate answerbooks with social distancing
UP Board Result 2020 - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो गया। सोमवार को पांचों परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद मंगलवार यानी आज सुबह से ही परीक्षकों को केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

मेरठ में  6 लाख से ज्यादा कॉपियां जांचीं जाएंगी। मेरठ रेड जोन में हैं। यहां 325 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इससे शिक्षकों में खलबली है। पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ काॅपियां जांचने का कार्य किया जा रहा है। देखें ये तस्वीरें

UP Board 2020 Result Date: Evaluating high school and intermediate answerbooks with social distancing
UP Board Result 2020 - फोटो : amar ujala

जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के पालने के साथ काॅपी जांचने का काम शुरू हो चुका है। शिक्षकों को मास्क, ग्लव्ज पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ प्रत्येक शिक्षक को सैनिटाइजर इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाएगा।

UP Board 2020 Result Date: Evaluating high school and intermediate answerbooks with social distancing
UP Board Result 2020 - फोटो : amar ujala

मूल्यांकन के दौरान काॅपियां जांचने वाले परीक्षकों को एक एक मीटर की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की गई है। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की लाइव निगरानी की जा रही है। सभी परीक्षकों को हाथ साफ रखने और खांसने अथवा छींकने में एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board 2020 Result Date: Evaluating high school and intermediate answerbooks with social distancing
UP Board Result 2020 - फोटो : amar ujala

जिले में 5 मूल्यांकन केंद्र हैं, जिनमें जीआईसी, एसडी सदर, सेंट जोजफ, राम सहाय इंटर कॉलेज और केके इंटर कॉलेज हैं। यहां कुल 6 लाख 10 हजार 534 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। यहां करीब 2500 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
UP Board 2020 Result Date: Evaluating high school and intermediate answerbooks with social distancing
UP Board Result 2020 - फोटो : amar ujala

सभी परीक्षकों और अन्य अध्यापकों कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग आदि द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। सभी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मूल्यांकन केन्द्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed