सात समंदर पार मैं तेरे... ये गाना आपने जरूर सुना होगा और इस गाने को सही रूप में अनुसरण किया एक विदेशी महिला ने जो यूपी के रहने वाले एक देसी गबरू से शादी करने बागपत पहुंच गई। युवक के साथ शादी करने के लिए भारत आई यूक्रेन की इस युवती ने शादी में देरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर डाला।
{"_id":"5b7031f842c792640a4efc38","slug":"ukraine-girl-fall-in-love-with-a-boy-from-up-tweeted-pm-modi-for-delay-in-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देसी छोरे पर आया गोरी मेम का दिल, शादी के लिए पीएम मोदी को किया ट्वीट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी छोरे पर आया गोरी मेम का दिल, शादी के लिए पीएम मोदी को किया ट्वीट, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
विदेशी युवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में देरी होने पर नरेंद्र मोदी को किया ट्वीट
विदेशी युवती वेरोनिका खलिबोवा
बागपत के एक युवक के साथ शादी करने के लिए भारत आई यूक्रेन की veronika khlibova नाम की युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर कहा कि प्रशासन उसकी शादी का पंजीकरण नहीं कर रहा है। और जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग रखी। स्पेशल मैरिज एक्ट के इस मामले में 16 अगस्त की तारीख लगी हुई है।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव निवासी अक्षत त्यागी और यूक्रेन की वेरोनिका ने एडीएम बागपत की कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आवेदन किया। वेरोनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्वीट कर कहा कि उसके सभी कागजात पूरे हैं। अपनी तरफ से वह औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है, यही नहीं दूतावास की तरफ से भी जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन मैरिज सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव निवासी अक्षत त्यागी और यूक्रेन की वेरोनिका ने एडीएम बागपत की कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आवेदन किया। वेरोनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्वीट कर कहा कि उसके सभी कागजात पूरे हैं। अपनी तरफ से वह औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है, यही नहीं दूतावास की तरफ से भी जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन मैरिज सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है।
प्रशासन की लेट लतीफी से हुई परेशान
युवक व यूक्रेन की युवती
दरअसल वेरोनिका प्रशासन की लेट लतीफी से वह परेशान हैं और इसकी वजह से उनकी शादी लटकी हुई है। विदेशी युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ विदेशी युवती के साथ शादी करने वाले युवक ने एक कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। वहीं, डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा चार अगस्त को इस मामले की पुलिस जांच पूरी हुई। सात अगस्त को यूक्रेन के दिल्ली स्थित दूतावास में प्रमाणपत्र भेजे गए। एडीएम कोर्ट में अगली तारीख 16 अगस्त लगी हुई है। जैसे ही दूतावास से रिपोर्ट मिलेगी, प्रशासनिक स्तर से प्रक्रिया को पूरा करा दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर अगर किसी स्तर से देरी हुई तो वह मामले का पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से रूस में हुई थी मुलाकात
भारत आई विदेशी युवती देसी युवक के साथ
सुभानपुर का अक्षत त्यागी रूस में रशियन भाषा सिखाने के लिए गया था। वहां पर उसकी मुलाकात टूरिस्ट स्टूडेंट यूक्रेन की वेरोनिका से हुई। दोनों के बीच मुलाकात प्यार में बदली और इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। वेरोनिका कई बार अक्षत के घर आ चुकी हैं और यहां कई आयोजनों में भी शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
एडीएम कोर्ट में होती है स्पेशल मैरिज
विदेशी युवती
गौरतलब है कि स्पेशल मैरिज एक्ट के मामले एडीएम कोर्ट में अप्लाई किया जाता है। युवती ने प्रशासन से कहा था कि उसका वीजा तीन सितंबर को एक्सपायर होने वाला है। शुक्रवार को अक्षत और वैरोनिका डीएम ऑफिस पहुंचे और मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/