फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदा जलीं मासूम: नवजात बच्चियों को बचाने के लिए आग में कूदने को तैयार थीं ननद-भाभी, पर हो चुकी थी देर 

Mon, 29 Nov 2021 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Nov 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
two newly born girl burnt alive after a cylinder caught fire after Gas leak in Meerut
जिंदा जलीं मासूम बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

एक माह पहले ही मेरठ के इदरीश के घर में किलकारियां गूंजी थीं। उसकी बेटी ने शहला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके 21 दिन बाद ही बेटे की पत्नी ने भी एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों खुश थे और दोनों बच्चियों का अकीका एक ही दिन रखने का फैसला किया लेकिन शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि जश्न का दिन पजिनों के लिए मातम का दिन बन जाएगा और इन मासूम बच्चियों के लिए जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगा। जरा सी लापरवाही से लगी आग ने दोनों मासूम बच्चियों की जान ले ली। 



रविवार को शाम के करीब सात बजे खंदक बाजार के भीड़ वाले इलाके में इदरीश के 50 गज के मकान में दो मासूम बच्चियों के अकीका के लिए चहल-पहल थी। अंदर भट्ठी पर खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच गैस बंद हो गई। परिवार की महिला ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। महिलाएं तो जैसे तैसे जान बचाकर बाहर आ गईं, लेकिन अंदर बच्चियां आग की चपेट में आ गईं। मकान आग का गोला बन चुका था। मासूम अंदर जल रहीं थीं और बाहर बेबस परिजन दहाड़े मारकर बिलख रहे थे। इदरीश के चार बेटे और छह बेटियां है। दो बेटे और दो बेटियां साउथ अफ्रीका में रहते हैं।

two newly born girl burnt alive after a cylinder caught fire after Gas leak in Meerut
मासूम बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

एक महीने पहले ही बेटी शहला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इदरीश के बेटे जुनेद की पत्नी को भी 21 दिन पहले बेटी हुई। दो बच्चियों का जन्म हुआ तो जुनैद और उसकी बहन ने दोनों का अकीका एक साथ रखने का फैसला किया। सोमवार को घर में दावत थी और रविवार को यह हादसा हो गया।

जिगर के टुकड़ों को बचाने के लिए आग में कूदने को तैयार थीं माताएं
आग लगने के बार घर से बाहर आईं बच्चियों की माएं आग में कूदने को तैयार थीं। उन्हें किसी रतह लोगों ने संभाला। आखों के सामने जिंदा दोनों बेटियां जल गई और परिवार बेबस रहा। आग बुझते ही परिवार के लोग मकान में घुस गए, लेकिन तब तक सामान के साथ दोनों मासूमों का कंकाल ही बचा था। घनी आबादी खंदक बाजार में ये खौफनाक मंजर जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

two newly born girl burnt alive after a cylinder caught fire after Gas leak in Meerut
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

ननद-भाभी बेहोश
भीषण आग में अपनी-अपनी बेटियों को जलता देखकर जुनैद की पत्नी शहीना व उसकी ननद शैला बेहोश हो गई। होश में आईं तो दोनों मासूमों को बचाने के लिए अंदर घुसने की कोशिश करने लगीं। लोगों ने किसी तरह से उन्हें रोका।

रोते रहे पिता 
परिवार के हर व्यक्ति का रो रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदारी महिलाएं भी रोती बिलखती पहुंच गई लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मां बदहवास थीं। दोनों सुदबुद खो चुकी थीं। जुनैद और इमरान की हालत भी कुछ ठीक नहीं थी। रोते हुए वह बोल रहे थे कि मुझे बच्ची को दूध पिलाना है, वह बहुत देर से भूखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
two newly born girl burnt alive after a cylinder caught fire after Gas leak in Meerut
बच्चियों को लेकर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, जान पर खेल सिलिंडर बाहर खींचा
इदरीश के घर में आग लगते ही कोहराम मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटें उठ रहीं थी। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और जान जोखिम में डाल आग लगे सिलिंडर को बाहर खींच लाए। यहां लोगों ने बालू डालकर आग को बुझा दिया। मासूब बच्चियों को न बचा पाने का दर्द यहां हर किसी के चेहरे पर दिखा। 

खंदक बाजार मिश्रित आबादी का इलाका है। जिस जगह इदरीश का घर बना है। वहां से चंद कदम की दूरी पर हिंदू परिवार भी रहते हैं। लगभग 80 प्रतिशत बाजार बंद हो चुका था। तभी आग लगने का शोर मच गया। लोग उस ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोग बाहर खड़े चिल्ला रहे थे। पूछने पर पता चला कि नवजात बच्चियां अंदर हैं।

विज्ञापन
two newly born girl burnt alive after a cylinder caught fire after Gas leak in Meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कुछ लोगों ने साहस भी दिखाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घर का हर कोना आग से घिरा था। इसी दौरान पड़ौसी दिलीप गुप्ता क्षेत्रीय निवासी शोभित की मदद से गैस सिलिंडर बाहर खींच लाए। लोगों ने आग पर काबू पाया। घर की आग भी लोगों ने बुझानी शुरु कर दी। तभी दमकल की दो गाड़ियां आ गई और आग को बुझाया।

घर में आग लगने के बाद आस पास के लोग एकत्र हो गए। पूरी सड़क भीड़ से घिर गई। दमकलकर्मियों ने पुलिस की मदद से भीड़ को हटाया। तब जाकर आग बुझाने का काम शुरु हो सका। घर ऐसी जगह पर बना था, जहां पहुंचने के लिए दमकल को मशक्कत करनी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed