फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोनी कक्कड़ की झलक पाते ही झूम उठे युवा, सेल्फी लेने को रहे बेताब, देखें ये तस्वीरें

Sat, 01 Feb 2020 11:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Feb 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tony Kakkar arrives at a program at Vidya Knowledge Park in Meerut
मंच पर गाना सुनाते टोनी कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला

अपने मनपसंद सिंगर को सुनने के लिए हर कोई बेताब था। मंच से जैसे ही आवाज आई कि टोनी कक्कड़ पहुंच गए हैं तो युवाओं का जोश दोगुना हो गया। मशहूर सिंगर टोनी ने माइक संभालते ही युवाओं का अभिनंदन किया तो हर कोई उनके अंदाज का दीवाना हो गया। उनके गीत खुदा भी जब तुम्हें मेरे पास देखता होगा, इतनी अनमोल चीज दे दी कैसे, सोचता होगा... दो बदन एक जान दे दी कैसे, सोचता होगा... गुनगुनाते ही युवा झूमने लगे। हर कोई फोन का कैमरा ऑन करके मंच के सामने पहुंच गया। सेल्फी लेनी शुरू कर दी। कइयों ने मंच पर जाकर उनको पोर्टेट दे दिए तो एक प्रशंसक ने घड़ी ही गिफ्ट कर दी। विद्या नॉलेज पार्क में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम निर्वाणा-2020 की स्टार नाइट में टोनी की आवाज पर युवा जमकर झूमे।

Tony Kakkar arrives at a program at Vidya Knowledge Park in Meerut
टोनी कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला

टोनी ने जैसे ही दूसरा गीत, मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से, चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से, गुनगुनाया तो युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया। अपने चाहने वालों को उन्होंने करीब आने को कहा तो युवा मंच की तरफ दौड़ पड़े। युवाओं में टोनी के प्रति इतनी दीवानगी दिखी कि हर कोई उनसे दिल की बात कहना चाहता था। टोनी के बनाए पोर्टेट लेकर लड़कियां मंच पर पहुंच गईं। युवाओं की इस बेताबी को देखते हुए दो गीतों के बाद ही टोनी को कार्यक्रम रोकना पड़ गया। युवा उनसे मिलने के लिए इतने बेताब थे कि उनकी गाड़ी के पीछे भी दौड़ते रहे। तीन दिवसीय इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम निर्वाणा-2020 में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पनॉश में रैंप पर कैटवॉक के दौरान माहौल खुशनुमा हो गया। छात्र-छात्राओं ने धमाकेदार समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इसमें वीआईएफटी, वीआईसीटी, वीसीई, वीएसबी कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की थीम विंग्स टू फ्लाई रही।

Tony Kakkar arrives at a program at Vidya Knowledge Park in Meerut
टोनी कक्कड़ के सेल्फी लेते युवक - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय विनायक जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल माधव बोरा, हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनके सिन्हा, संस्थान के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन और गणमान्य लोगों का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। निदेशक डा. राजीव चेची ने अतिथियों का स्वागत किया। संजय विनायक जोशी ने कहा कि पक्षी की भांति ऊंची उड़ान के सपने देखें और समाज को कुछ देने की मानसिकता के साथ आगे बढ़ें। चेयरमैन प्रदीप जैन ने कहा कि यह मौका जो आपको मिला है, सभी को नहीं मिलता। इसका उपयोग करते हुए संस्थान, समाज, परिवार और देश का नाम रोशन करें। प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने कहा कि साहस के साथ जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करें, पूरी क्षमता के साथ उम्मीद, विचार और लक्ष्य के साथ अपने सपनों को पंख देकर उड़ने दें। मुख्य अतिथि संजय विनायक जोशी का स्वागत विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की निदेशिका डॉ. रीमा वार्ष्णेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tony Kakkar arrives at a program at Vidya Knowledge Park in Meerut
टोनी कक्कड़ को देखने पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला

इनका रहा योगदान
कार्यक्रम का संचालन मेघना, आशुतोष मिश्रा, तरू जैन, अनमोल, आदेश ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. राजीव द्विवेदी, विशाल जैन एवं विद्या नॉलेज पार्क के विभिन्न कॉलेजों के निदेशक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
Tony Kakkar arrives at a program at Vidya Knowledge Park in Meerut
टोनी कक्कड़ को देखने के लिए पहुंची थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गाड़ी में की तोड़फोड़
कार्यक्रम के समापन के बाद गेट के बाहर सड़क पर ऑडी कार से एक लड़की को मामूली साइड लग गई। इस पर दर्जनों युवकों ने उस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी चालक तेजी से निकल गया। गार्डों का कहना था कि वह बाहरी युवक थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed