{"_id":"5b9b67f7867a557f721c1d79","slug":"this-is-the-actual-reason-of-saharanpur-riots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों हुआ था वो दंगा, जिसमें गिरफ्तार हुआ था 'रावण', भीम आर्मी क्यों सवालों के घेरे में?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों हुआ था वो दंगा, जिसमें गिरफ्तार हुआ था 'रावण', भीम आर्मी क्यों सवालों के घेरे में?
Fri, 14 Sep 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में 2017 में हुई जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी और भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को सरकार ने रिहा कर दिया है। रावण को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जेल भेजा गया था। वह लगभग 16 महीने से जेल में बंद था। रावण को गुरुवार रात करीब 2:24 बजे जेल से रिहा किया गया। रावण की रिहाई के दौरान काफी समर्थक जेल के बाहर जमा रहे। जेल के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला
2 of 6
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण
पांच मई 2017 को ग्राम शिमलाना में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने के लिए जुलूस निकालकर जा रहे राजपूत समाज के युवकों पर ग्राम शब्बीरपुर से गुजरते समय पथराव कर दिया गया। जिसके बाद राजपूत समाज के लोगों एवं दलित समाज के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें राजपूत समाज के एक युवक की मौत हो गई थी। आरोप है कि आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने दलित समाज के लोगों के दर्जनों घरों में आग लगा दी थी।
3 of 6
चंद्रशेखर आजाद रावण
इस घटना के विरोध में नौ मई को भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांधी मैदान में एकत्रित हुए। जहां पुलिस ने उन्हें खदेड़ते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क उठे थे। आरोप है कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर के सभी रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट की गई। यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सहारनपुर में भड़की हिंसा की पूरी कहानी
- फोटो : SELF
एक बस, 14 बाइक और कारें जला दी गईं। रामपुर महनिहारन, बड़गांव, सरसावा सभी जगह हिंसक प्रदर्शन किया गया। इस घटना में चंद्रशेखर उर्फ रावण, जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के मामले में गांव के लोगों का हाल जानने के लिए बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 23 मई को पहुंची और सभा की। आरोप है कि सभा से लौटते हुए लोगों पर अंबेहटा चांद में राजपूत समाज के लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें दलित समाज के एक युवक की मौत हो गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।