फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलेर था सीआरपीएफ का जवान सतेंद्र, गोली लगने के बाद भी लिया आतंकियों से बदला

Fri, 14 Jun 2019 06:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jun 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attack in Anantnag of Jammu Kashmir after Martyr Satendra shot to terrorist
शहीद जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शामली के किवाना का दिलेर सीआरपीएफ का जवान सतेंद्र गोली लगने के बाद भी आतंकियों से मुकाबला करता रहा। घायल होने के बाद भी उसने आतंकियों पर फायर किए। उसकी गोली एक आतंकी को भी लगी।

Terrorist attack in Anantnag of Jammu Kashmir after Martyr Satendra shot to terrorist
शहीद सतेंद्र व उनके पिता बाएं - फोटो : अमर उजाला

शहीद सतेंद्र के पिता मुनीराम ने बताया कि बुधवार रात को जब उनकी सतेंद्र की बटालियन के एक अफसर से फोन पर बात हुई तो उन्होंने जवानों की टुकड़ी पर आतंकी हमले की जानकारी दी। बताया कि सतेंद्र बहुत दिलेर जवान था। आतंकियों ने उसकी टुकड़ी पर हमला किया तो एक आतंकी की गोली उसे लगी, लेकिन गोली लगने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। वो आतंकियों को खदेड़ने के लिए फायर करता रहा। घायल हालत में भी उसने फायर किया और ये संभवत: उसकी गोली एक आतंकी को भी लगी है।

Terrorist attack in Anantnag of Jammu Kashmir after Martyr Satendra shot to terrorist
शहीद के घर पर जमा हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सतेंद्र के पिता के अनुसार वह बचपन से ही बड़ा दिलेर था। कहीं से भी सेना की टुकड़ी या वाहन गुजरते तो वह उन्हें देखकर बड़ा खुश होता था। उन्हें सलामी देने लगता था। सेना के जवानों से हाथ मिलाने लगता। उसकी इच्छा किशोर अवस्था में ही सेना या पुलिस में जाने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist attack in Anantnag of Jammu Kashmir after Martyr Satendra shot to terrorist
विलाप करतीं शहीद की दोनों बहनें - फोटो : अमर उजाला

वहीं 2010 में जब वो सीआरपीएफ में भर्ती हुआ तो बहुत खुश था। छत्तीसगढ़ के बाद जब उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हुई तो वो बहुत खुश हुआ। कहा कि वहां पर तो आतंकियों को सबक सिखाने का मौका मिलेगा ही।

विज्ञापन
Terrorist attack in Anantnag of Jammu Kashmir after Martyr Satendra shot to terrorist
शहीद सतेंद्र के पिता - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ में हुई थी पहली पोस्टिंग
शहीद सतेंद्र की शादी सात वर्ष पूर्व बागपत के गांव निरपड़ा निवासी सोनिया के साथ हुई थी। शहीद सैनिक की प्रारंभिक शिक्षा गांव में होने के बाद उसने कांधला में श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज से अपनी हाईस्कूल तक की पढ़ाई को पूरा किया। वर्ष 2010 में केरल में ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में हुई थी। वर्तमान में लगभग तीन वर्ष से पुलगांव में ड्यूटी पर तैनात रहकर देश की सेवा कर रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed