फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक सीन: अचानक पलटी एसयूवी कार, रोड पर मची चीख-पुकार, बुरी तरह दबे थे बच्चे, देखें तस्वीरें

Fri, 24 Jun 2022 02:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jun 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
SUV car overturned after tire burst on Khirwa Road  in Meerut, injuring 13 people including children
मेरठ में हादसा। - फोटो : amar ujala

मेरठ में खिर्वा रोड पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक एसयूपी कार टायर फटने से अचानक पलट गई। वहीं चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बादसे में तीन बच्चों सहित 13 लोग घायल हुए हैं। 

ऐसे हुआ हादसा
खिर्वा रोड पर खुर्द गांव के सामने गुरुवार को अचानक टायर फटने से कार (एसयूवी) अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीन बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए। कुछ राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

SUV car overturned after tire burst on Khirwa Road  in Meerut, injuring 13 people including children
हादसे में महिला घायल। - फोटो : amar ujala

मूल रूप से देवबंद सहारनपुर के रहने वाले कार चालक कलवा ने बताया कि उसकी कंकरखेड़ा की द्वारकापुरी में ससुराल है। वह ससुराल में परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। कार में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे।

SUV car overturned after tire burst on Khirwa Road  in Meerut, injuring 13 people including children
हादसे में महिला घायल। - फोटो : amar ujala

वहीं खुर्द गांव के पास एक कार को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे कच्चे रास्ते में उतर गई। इसी दौरान गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से कार पलट गई। जिससे कार में सवार लोगों की चीख निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
SUV car overturned after tire burst on Khirwa Road  in Meerut, injuring 13 people including children
मेरठ में हादसा। - फोटो : amar ujala

घायलों की आवाज सुनकर राहगीरों और कुछ ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। एक बच्ची भी कार के नीचे दबी हुई थी। उसे भी किसी तरह बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
SUV car overturned after tire burst on Khirwa Road  in Meerut, injuring 13 people including children
हादसे में महिल घायल। - फोटो : amar ujala

लोगों ने घायलों को मोदीपुरम के शिवलोक और आजाद अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चांदनी, शहजादी, कलवा, साहिबा, डैनी, बब्बल, जलाउद्दीन, अंजुम, सरताज और तीन बच्चे हैं। इसमें चांदनी व शहजादी की हालत गंभीर बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed