फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray dogs in city's panic, two-year-old child put severely to scrape

दो साल की मासूम को कुत्ता नोचता रहा, मासूम बिलखती रही

Sat, 14 Jan 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 14 Jan 2017 10:50 AM IST
सार

लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में घर के बाहर गली में खेल रही थी दो साल की बच्ची, दो बकरी और एक अन्य बच्चे पर भी कुत्ते ने बोला हमला, भीड़ ने घर में बंद कर कुत्ते को पीट पीटकर मारा

विज्ञापन
Stray dogs in city's panic, two-year-old child put severely to scrape
जख्मी बच्ची

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में शुक्रवार को घर के बाहर गली में खेल रही दो साल की मासूम को कुत्ते ने नोंच लिया। बच्ची जमीन पर पड़ी हुई बिलखती रही, लेकिन कुत्ता काटता रहा। आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते से बच्ची की जान बचाई, इस बीच कु त्ते ने दो बकरियों को भी घायल कर दिया। बाद में एक बच्चे पर और हमला बोला तो भीड़ ने घेराबंदी करते हुए कुत्ते को मौत के घात उतार दिया।

विज्ञापन

श्यामनगर गली-7 निवासी मौ. जावेद की डेढ़ माह पहले ओडियन नाले में गिरकर मौत हो गई थी। जावेद की दो वर्षीय बेटी अलशिसा शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गली में घूम रहे कुत्ता बच्ची पर चिपड़ पड़ा। कुत्ते ने बच्चे के चहेरे, हाथ और पैर को बुरी तरह से नोंच डाला। बाद में कुत्ते ने गली में इदरीश और मोबीन की दो बकरियों पर हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने लाठी डंडे लेकर किसी तरह कुत्ते को दौड़ाया, उसके बाद भी कुत्ते का कहर जारी रहा और पांच साल के बच्चे नबी को काट लिया। बाद में लोगों ने कुत्ते को पागल होने की बात कहते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद कुत्ते को एक घर में घेर लिया और लाठी डंडो से पीटकर मौत के घात उतार दिया। परिजन और अन्य लोगों ने घटन की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन घायल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर की हड्डी तक चमक गई। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन

पहले भी कुत्ते बनाते रहे निशाना: 
आवारा कुत्ते पहले भी बच्चों और लोगों पर हमला करते रहे। काजीपुर में तीन साल पहले कुत्तों ने एक दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया था। पड़ोस के लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर अवैध तरीके से कटान होता है जिसके बाद कुत्ते गलियों में लोगों पर निशाना साधते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ न बचाती तो हो जाती अनहोनी: जिस समय आवारा कुत्ते ने दो साल की बच्ची पर हमला बोला, उसी समय पड़ोसी शहजाद डंडा लेकर दौड़ पड़ा। लेकिन उससे पहले कुत्ते ने मासूम बच्ची को लहूलुहान कर दिया था। कुछ लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया था, जिसने दो बकरी और एक बच्चे को भी चपेट में लिया। यदि कुत्ते को मारा न जाता तो वह कई लोगों को भी घायल कर देता।

लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में घर के बाहर गली में खेल रही थी दो साल की बच्ची, दो बकरी और एक अन्य बच्चे पर भी कुत्ते ने बोला हमला, भीड़ ने घर में बंद कर कुत्ते को पीट पीटकर मारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed