फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में किसान यात्रा निकाल रहे सपा समर्थक पुलिस से भिड़े, जमकर धक्का-मुक्की व नारेबाजी, 48 गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Dec 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
SP supporters clash with police during Kisan Yatra, arrested and sent police line
सपा कार्यकर्ताओं को ट्रक में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में पुलिस अलर्ट है। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने आज से किसान जागरूकता रैली निकालने की घोषणा की थी। जिस पर प्रशासन ने रोक लगा दी।



कई स्थानों पर रैली की तैयारी कर रहे सपा नेताओं को पुलिस ने घरों पर ही पहले नजरबंद कर दिया, वहीं मेरठ में किसान यात्रा के लिए सड़कों पर उतरे सपा समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। कई समर्थक इस दौरान पुलिस से भिड़ गए। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। देखें तस्वीरें: -

SP supporters clash with police during Kisan Yatra, arrested and sent police line
सपा कार्यकर्ताओं को ट्रक में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेल रोड स्थित सपा कार्यालय के बाहर गिरफ्तार कर लिया। सपा नेताओं की इंस्पेक्टर मेडिकल और सीओ से जमकर धक्का-मुक्की हुई।सपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। 


 
SP supporters clash with police during Kisan Yatra, arrested and sent police line
सपा कार्यकर्ताओं को ट्रक में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए सपा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को जबरन घसीट कर पुलिस को ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता पुलिस के वाहनों के आगे आ गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
SP supporters clash with police during Kisan Yatra, arrested and sent police line
पुलिस ने सपा कार्यालय में ताला लगा दिया - फोटो : अमर उजाला
बाद में उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। पुलिस ने सपा कार्यालय में ताला लगा दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उसे खोल दिया। 

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, सपा नेता अतुल प्रधान समेत 48 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 188 के तहत पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
SP supporters clash with police during Kisan Yatra, arrested and sent police line
शहर विधायक रफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले पुलिस ने रविवार देर रात शहर विधायक रफीक अंसारी को हाउस अरेस्ट कर लिया था। दरअसल, सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में किसानों के आंदोलन का सपाई ज़ोर शोर से समर्थन करने की तैयारी में थे।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed