फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: शार्दुल पर खर्च होते है एक दिन में 10 हजार, 8 लाख की बंदूक से साधा निशाना, ये हैं शौक

Sat, 25 Aug 2018 08:22 PM IST
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 25 Aug 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Shardul's practice costs 10 thousand rupees a day, and targets 8 million guns, these are hobbies
शार्दुल विहान

जिस उम्र में बच्चे खेलते हैं उस उम्र में मेरठ की क्रांतिधरा से निकले डबल ट्रैप शूटर शार्दुल विहान ने एशियन गेम्स में रजत जीतकर देश का मान बढ़ाया है। एक दिन में निशाना लगाने में शार्दुल का हर रोज का खर्च करीब 10 हजार रुपये और माह में तीन से सवा तीन लाख रुपये है।

ये हैं शार्दुल के शौक

Shardul's practice costs 10 thousand rupees a day, and targets 8 million guns, these are hobbies
शार्दुल विहान की मां और गांव में खुशी मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

एनएच-58 स्थित सिवाया गांव में किसान परिवार से निकले दीपक विहान के बेटे शार्दुल विहान ने जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में रजत मेडल देश के नाम कर दिया। शार्दुल ने दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अर्जुन अवार्डी अनवर सुल्तान के निर्देशन में प्रैक्टिस की। शार्दुल ने 8 लाख रुपये की प्राजी कंपनी की रायफल से निशाना लगाकर यह मेडल अपने नाम किया है। एक दिन में 250 कारतूस से निशाना लगाता था।

Shardul's practice costs 10 thousand rupees a day, and targets 8 million guns, these are hobbies
शार्दुल विहान

इंडिया नहीं पहले, दक्षिण कोरिया गया शार्दुल
मेरठ में शार्दुल विहान के स्वागत का इंतजार कर रहे लोगों को अभी 15 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। पिता दीपक विहान ने बताया कि शार्दुल जकार्ता में मेडल जीतने के बाद शनिवार को साउथ कोरिया पहुंच जाएगा। वहां उसका 8 सितंबर को वर्ल्ड चैम्पियनिशप में मैच होना है। इसकी तैयारी के लिए वह अभी से ही वहां पहुंच गया है। इसके बाद ही वह मेरठ आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardul's practice costs 10 thousand rupees a day, and targets 8 million guns, these are hobbies
शार्दुल विहान

शार्दुल विहान के पिता दीपक विहान और मां मंजू देवी ने बताया कि शार्दुल को स्वीमिंग करना अच्छा लगता है। साथ ही म्यूजिक सुनना भी और साइकिलिंग करना भी अच्छा लगता है। यदि वह घर पर रहता है तो पढ़ाई के साथ साथ म्यूजिक पर भी ध्यान देता है।

विज्ञापन
Shardul's practice costs 10 thousand rupees a day, and targets 8 million guns, these are hobbies
शार्दुल विहान - फोटो : अमर उजाला

शार्दुल को मम्मी के बनाए छोले भटूरे पसंद
देश के कम उम्र के शूटर शार्दुल विहान को अपनी मम्मी के हाथ के बने छोले भटूरे और बर्गर बहुत पसंद है। फोन पर सुबह बात करने के दौरान शार्दुल ने कहा कि आऊंगा तो आपके हाथ से जी भरकर खाऊंगा। शार्दुल की मां मंजू देवी ने सुबह बेटे से फोन पर बात की। बेटे ने कहा कि मां आपके हाथ का बना खाना खाने का मन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed