कोई तो हमारे भागवत रोक लो इसे कहीं ना जाने दो... मासूम भागवत का शव पहुंचते ही महिलाओं की चीत्कार से हर कोई गम में डूब गया। करुण रुदन को सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। मासूम की हत्या करने वाले को लोग कोस रहे थे।
2 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शामली के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पंजाबी कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह पाठक, बेटी वसुंधरा का शव मंगलवार को मकान में मिले थे। उनकी धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी, जबकि 10 वर्षीय भागवत को डिक्की में डालकर पानीपत के निकट कार में आग लगा दी गई थी। डिक्की से भागवत का अधजला शव मिला था।
3 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे रोहतक से पोस्टमार्टम के बाद भागवत का शव जैसे ही घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाएं बिलख उठी। महिलाएं पछाड़ खाकर गिर रही थी। करीब पांच मिनट बाद ही जब अर्थी उठी तो महिलाओं के मुंह से बार- बार ये ही शब्द फूट रहे थे, भागवत कहां चल दिया कोई तो हमारे भागवत को रोक लो, इसे कहीं ना जाने दो... महिलाओं का करुण रुदन और चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बह निकले।
4 of 6
परिवजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सबकी जुबान पर एक ही बात थी, बहुत बुरा हुआ। शवयात्रा में हर वर्ग के लोगों की भीड़ उमड़ी। टंकी रोड रेलवे लाइन के निकट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि अजय के भतीजे रवि पाठक ने दी।
5 of 6
मासूम भागवत की शव यात्रा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे मौजूद
अंतिम संस्कार के समय भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व राज्यमंत्री किरणपाल कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, मनोज चौधरी, सिल्वर बैल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डॉक्टर विपिन कौशिक, प्रदीप कौशिक, रणधीर कांबोज, विजय कौशिक, रघुवीर सिंह आर्य, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, हनुमानधाम कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी, भूषण बजाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।