शामली में पाठक परिवार की हत्या को अंजाम देने के बाद गिरफ्त में आने पर हत्यारोपी हिमांशु ने लूट की बात नहीं बताई थी, जबकि कस्टडी रिमांड पर हुई पूछताछ में यह सच्चाई उगल दी और बताया कि लूटपाट के लिए चार लोगों की हत्या की। ऐसे में संभावना है कि आरोपी अब भी कई राज छिपा रहा है, जिनका पर्दाफाश होने पर ही पुलिस हत्यारोपी के मददगारों तक पहुंच सकती है।
2 of 10
जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्यारोपी अभी रिमांड पर है। एसआईटी उससे अभी पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में इस कांड में अन्य कोई व्यक्ति शामिल होना नहीं पाया गया है। आरोपी ने जो बातें बताई है, उनका क्रास वेरीफिकेशन चल रहा है। हर दृष्टिकोण से एसआईटी द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े और खुलासे हो सकते है। बरामद माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। एसपी का कहना है कि बरामद सोना और चांदी की वास्तविक कीमत का पता जांच में चलेगा। प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसआईटी मौजूद रही।
3 of 10
शामली मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एसपी ने यह भी बताया कि हत्यारोपी ने गिरफ्तारी के समय बताया था कि उस पर बैंक का लोन है। उसकी किस्त भी समय पर जमा नहीं कर सका था, जिससे बैंक ने रिकवरी नोटिस भी जारी किया है।
4 of 10
शामली मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक अब रिमांड पर आने के बाद एसआईटी की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। कुछ दिन पहले दिल्ली की एक टैक्सी कंपनी में नौकरी करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने दिल्ली के संतनगर में किराये पर कमरा लिया था।
5 of 10
शामली मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि इसके चलते उसका दिल्ली आना जाना लगा रहता था। अजय पाठक का करीबी शिष्य होने के कारण आरोपी हिमांशु को घर में रखे सामान, गहने आदि की जानकारी पहले से थी। इसके चलते उसने अजय पाठक परिवार की हत्या की और उसके बाद घर में रखे सभी कीमती गहने और सामान लूटकर फरार हो गया था।