फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक दुष्कर्म के लिए रची खतरनाक साजिश, डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाती रही छात्रा, नहीं बुलाई पुलिस

Wed, 17 Oct 2018 03:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 17 Oct 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault on student in Bagpat district hospital and two accused arrested
फाइल फोटो

जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के लिए खतरनाक साजिश रची गई। ड्यूटी पर तैनात रहे डॉ. भूपेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने साढ़े दस बजे के लगभग छात्रा को जरनल वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कह दिया। इसके कागज भी तैयार कराए, लेकिन वार्ड ब्वाय ने छात्रा को शिफ्ट नहीं किया। छात्रा को अपने गांव की और रिश्ते का हवाला देकर शिफ्ट नहीं किया था। इमरजेंसी वार्ड में बड़ौत का एक मरीज और भर्ती किया, मरीज को सांस लेने में परेशानी थी। आरोपी यतेंद्र शर्मा और दिलशाद ने मरीज को भांप दिलाने के बहाने इमरजेंसी भेजा। पीड़ित की बहन चाय लेने चली गई। इसी बीच दोनों आरोपियों ने ग्लूकोज में नशीला इंजेक्शन दिया, इससे छात्रा बेहोश हो गई। फिर आरोपियों ने नशे की हालत में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

Sexual assault on student in Bagpat district hospital and two accused arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने बेहोश करने का लगाया इंजेक्शन 
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपी वार्ड ब्वॉय व डी-फार्मा प्रशिक्षु से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को डायजापाम का इंजेक्शन दिया है। यह इंजेक्शन बेहोश करने के काम आता है।

Sexual assault on student in Bagpat district hospital and two accused arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तीन डॉक्टर दो दिन में करेंगे दुष्कर्म की जांच : सीएमओ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म केस की विभागीय जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। दो दिन में जांच टीम रिपोर्ट देगी। दोनों आरोपियों के अलावा अगर ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ से भी कोई चूक हुई तो सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sexual assault on student in Bagpat district hospital and two accused arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएमओ ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें एसीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा, एसीएमओ डॉ. भुजवीर और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू बाला है। तीनों डॉक्टर दो दिन में पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सीएमएस और सीएमओ को देंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशक को भेजी जाएगी। दोनों आरोपियों के अलावा अगर किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका मिलती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Sexual assault on student in Bagpat district hospital and two accused arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आउट सोर्सिंग से नियुक्त किया था वार्ड ब्वाय 
आरोपी वार्ड ब्वाय यतेंद्र शर्मा आउट सोर्सिंग कंपनी अवनी परिधि के जरिये जिला अस्पताल में नौकरी कर रहा था। फार्मेसिस्ट दिलशाद एक कॉलेज का छात्र है और प्रशिक्षु के तौर पर यहां पर ड्यूटी कर रहा था। सीएमओ ने बताया कि दोनों को हटा दिया गया है। कॉलेज के अलावा आउट सोर्सिंग कंपनी को भी पत्र भेजकर प्रकरण की जानकारी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed