फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड में नया मोड़: मुस्कान के साहिल के अलावा कई लड़कों से थे संबंध! घर बुलाती थी; ननद का बड़ा खुलासा

Sun, 23 Mar 2025 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Mar 2025 03:21 PM IST
सार

सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। सौरभ की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान रस्तोगी नशा करती थी। वह कई युवकों के साथ घूमती थी।

विज्ञापन
Saurabh Meerut Murder Case Update Muskaan Alleged Drug Habit and Links with Multiple Men Surface
Saurabh Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। सौरभ की बहन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सौरभ की बहन सिमरन के मुताबिक, मुस्कान नशा करती है। सौरभ के लंदन जाने के बाद वह कई लड़कों को घर बुलाती थी। फिल्म में काम करने की बात कहकर वह घर से गााजियाबाद भाग गई थी। वह नोएडा में किसी लड़के के साथ पांच दिन तक रही थी। सौरभ की हत्या में मुस्कान का परिवार भी शामिल रहा। उनकी नजर सौरभ की प्रॉपर्टी थी। उसके पैसे से मुस्कान के परिजनों ने अपना घर बनाया और नई गाड़ी खरीदी। मुस्कान की बहन ने आईफोन खरीदा।
Saurabh Meerut Murder Case Update Muskaan Alleged Drug Habit and Links with Multiple Men Surface
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
शिमला के लिए निकली टीम सहारनपुर से लौटी, डीआईजी से नहीं मिली अनुमति 
सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल और मुस्कान शिमला, मनाली और कसोल गए थे। कैब चालक अजब सिंह की गाड़ी से पूरा दूर कर आए थे। पुलिस ने कैब चालक अजब सिंह को अपने पास बुलाया और साक्ष्य जुटाने के लिए शिमला और मनाली के लिए शनिवार को टीम रवाना की गई। जैसे ही सहारनपुर में पहुंचे तो रास्ते से टीम को वापस बुला लिया गया। दरअसल डीआईजी से अनुमति नहीं मिली थी। बिना अनुमति के टीम रवाना हो गई थी। 
Saurabh Meerut Murder Case Update Muskaan Alleged Drug Habit and Links with Multiple Men Surface
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
सौरभ, मुस्कान और साहिल के रोज नए-नए वीडियो हो रहे वायरल, जांच जारी 
मेरठ के सौरभ की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर रोज नए-नए वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। पिछले तीन दिन से कौन सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। इसकी भी जांच जारी है। आईटी विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है। सौरभ राजूपत की हत्या के बाद मुस्कान-साहिल के रिश्ते को लेकर हर रोज नई-नई बातें सामने आ रही है। किसी वीडियो में दोनों होली खेलते दिख रहे हैं तो किसी में नशे की हालत में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Meerut Murder Case Update Muskaan Alleged Drug Habit and Links with Multiple Men Surface
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो में मुस्कान अपने पति और बेटी के साथ जन्मदिन पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। एक व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है। ये भी देखा जा रहा है कि जारी की जा रही वीडियो क्लिप के पीछे किसी की साजिश तो नहीं है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आईटी एक्सपर्ट्स की एक टीम इसका पता लगाने के लिए लगाई गई है। सबसे पहली वीडियो किसने और कहां से वायरल की हैं।
विज्ञापन
Saurabh Meerut Murder Case Update Muskaan Alleged Drug Habit and Links with Multiple Men Surface
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
सोमवार को रिमांड अर्जी डालेगी ब्रह्मपुरी पुलिस 
आरोपियों से अभी कई साक्ष्य जुटाने बाकी है। इसके लिए ब्रह्मपुरी पुलिस की तरफ से रिमांड अर्जी सोमवार को डाली जाएगी। रिमांड पर लेकर आरोपियों से पुलिस पूछताछ करेगी और साक्ष्य जुटाए जाएंगे ताकि मजबूत चार्जशीट लगाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। इनको कोर्ट से कोई राहत नहीं मिले। पुलिस क्राइम सीन भी रिक्रिएट करेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed