फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Blast Case: वी-ब्रॉस अस्पताल में खुफिया एजेंसियों ने खंगाला डॉ. आदिल का रिकॉर्ड, दस्तावेज कब्जे में लिए

Sat, 15 Nov 2025 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 15 Nov 2025 11:16 AM IST
सार

दिल्ली धमाके के बाद खुफिया एजेंसियां लगातार सहारनपुर में सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी और एटीएस ने वी-ब्रॉस अस्पताल पहुंचकर डॉ. आदिल अहमद से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन से पूछताछ कर अहम दस्तावेज कब्जे में लिए।

विज्ञापन
Saharanpur: Intelligence Agencies Search Dr. Adil’s Records at V-Bros Hospital in Delhi Blast Probe
डॉ. आदिल का आतंकी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली धमाके के बाद खुफिया एजेंसियों की लगातार हलचल सहारनपुर में बनी हुई है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस अस्पताल पहुंची, जहां डॉ. आदिल अहमद से जुड़े सभी दस्तावेज गहनता से खंगाले गए।

 

Saharanpur: Intelligence Agencies Search Dr. Adil’s Records at V-Bros Hospital in Delhi Blast Probe
अंबाला रोड स्थित फेमस अस्पताल में काम करता था डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टीम ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्टाफ से बातचीत कर आदिल के व्यवहार, प्रकृति और काम-काज की जानकारी जुटाई। टीम ने यह भी जाना कि अस्पताल में उसकी नियुक्ति किस प्रक्रिया से हुई थी और वह अपने साथियों के प्रति कैसा बर्ताव रखता था।

Saharanpur: Intelligence Agencies Search Dr. Adil’s Records at V-Bros Hospital in Delhi Blast Probe
आरोपी चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

डॉ. आदिल अहमद पर श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है। छह नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे सहारनपुर से गिरफ्तार कर श्रीनगर ले गई थी। इसके बाद से समय-समय पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें सहारनपुर में जांच-पड़ताल कर रही हैं और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: थाने में गंदगी देख भड़के एसएसपी, सदर बाजार इंस्पेक्टर मुनेश शर्मा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: Intelligence Agencies Search Dr. Adil’s Records at V-Bros Hospital in Delhi Blast Probe
डॉ ममता, व वी ब्रॉस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार देर शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट ने फेमस मेडिकेयर अस्पताल में भी छानबीन की थी। शुक्रवार को वी-ब्रॉस अस्पताल में आईबी, एटीएस, एलआईयू और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त पूछताछ की गई। अस्पताल के कुछ अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Intelligence Agencies Search Dr. Adil’s Records at V-Bros Hospital in Delhi Blast Probe
डॉ ममता, व वी ब्रॉस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

वी-ब्रॉस अस्पताल की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. ममता ने बताया कि टीम ने आदिल की नियुक्ति, व्यवहार और अस्पताल में उसके काम के बारे में विस्तार से सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि ऑस्कर ग्रुप का हेड ऑफिस रोहतक में है और वहीं का एचआर विभाग डॉक्टरों की नियुक्ति करता है। डॉ. आदिल की नियुक्ति 24 नवंबर 2024 को चार लाख रुपये मासिक वेतन पर हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed