रविवार रात करीब 9:30 बजे का समय था और परिवार के सभी सदस्य अजय कुमार की शादी का वीडियो देख रहे थे। अजय की बहन भी ससुराल से घर आईं हुई थी। इस बीच अजय का फोन आया तो परिवार के सभी सदस्यों ने एक- एक कर बात की। मां ने अजय को बताया कि तेरी शादी का वीडियो देख रहे हैं। अजय ने मां से कहा कि रात को 11 बजे के बाद एक ऑपरेशन में जाना है। आतंकियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। आप सभी चिंता मत करो। सुबह बात करूंगा। इसके बाद अजय का फोन नहीं आया। बस खबर आई, वो भी शहादत की।
2 of 8
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि सबके खाना खाने के बाद ससुराल से आईं अजय की बड़ी बहन अर्चना, मां कमलेश, भाभी प्रियंका के साथ बैठक अजय की शादी की वीडियो देख रही थीं।
3 of 8
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रियंका की कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण उनकी ननद अर्चना छपरौली से यहां आई हुई हैं। रात को काम निपटाने के बाद उन्होंने प्रियंका से शादी की वीडियो चलाने को कहा। सभी वीडियो देख रहे थे। रोज की तरह रात को अजय का फोन आया। बारी-बारी सभी से बात की। मां, बहन और बेटे आरव से बात करने के बाद वह प्रियंका से बात करने लगे।
4 of 8
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सरकार एक-दो दिन शोक मनाती है
प्रियंका ने पूछा कि कहां जा रहा हो तो उन्होंने बताया कि ऊपर से आदेश हैं कि सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ें। ऐसे में रोज ऑपरेशन चल रहा है। अजय ने कहा कि आप सो जाओ, मैं सुबह को फोन कर लूंगा। चिंता मत करना। इस पर प्रियंका ने कहा कि ठीक है, पर अपना ध्यान रखना। सरकार एक-दो दिन शोक मनाती है फिर सब भूल जाते हैं।
सुबह साढ़े पांच बजे किया फोन
प्रियंका ने सुबह साढ़े पांच बजे अजय के मोबाइल पर फोन किया तो उधर से अंजान आवाज सुनकर वे किसी बुरी खबर से आशंकित हो गईं। उन्होंने पूछा कि अजय कहां है तो फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि ऑपरेशन में गए हैं। प्रियंका ने दोबारा फोन करके कहा कि उनसे बात कराएं। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने ससुर को दी तो फिर यूनिट में बात की गई। इसके बाद पता चला कि अजय शहीद हो गए हैं।