प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रांतिधरा मेरठ से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 2019 का चुनाव क्रांतिधरा से शुरू करने के पीछे एक वजह है। 1857 में इसी जगह से स्वतंत्रता का बिगुल बजा था। यही कारण है कि नए भारत के निर्माण के लिए यहां से शुरुआत करने जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरणसिंह को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले आशीर्वाद मांगा था। आपने भरपूर प्यार दिया। आपने आशीर्वाद दिया था। मैंने कहा था ब्याज सहित लौटाऊंगा। मैने जो काम किया है। उसका हिसाब भी दूंगा। अपना हिसाब दूंगा और दूसरों का हिसाब भी लूंगा। ये दोनों काम साथ साथ चलने वाले हैं। एक तरफ फैसले लेने वाली सरकार है। दूसरी तरफ फैसले टालने वाली सरकार है। एक तरफ दमदार चौकीदार है, एक तरफ जालसाजी, वंशवाद है, दागदारों की भरमार है। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिधरा से भरी चुनावी हुंकार, देखें रैली की ये 13 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन