मेरठ शहर के पॉश आबूलेन से पहले वेस्ट एंड रोड पर एसपी सिटी ने रविवार को छापा मारकर कॉफी शॉप की आड़ में चल रहे हुक्का बार का खुलासा किया। मौके से काफी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर,शराब की बोतलें आदि सामान बरामद हुआ। मौके से दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब दो दर्जन युवक-युवतियां को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया।
आगे तस्वीरों में देखें कैसे स्कूली छात्र-छात्राओं को परोसा जा रहा था नशे का सामान:-
शाम पांच बजे पुलिस ने कॉफी शॉप पर डाली रेड
2 of 9
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे सदर थाना और महिला पुलिसकर्मियों के साथ इस कॉफी शॉप पर छापा मारा। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो गेट नहीं खोला गया। पुलिस शीशे का लॉक खुलवाकर ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। एसपी सिटी के अनुसार यहां हुक्का बार चल रहा था। बार के अंदर करीब 20 युवक और चार युवतियां थी। वहां हुक्का और शराब पार्टी चल रही थी। इस परिसर में गेम खिलाने वाला बोर्ड भी था। जिससे यहां जुआ खेले जाने की भी आशंका है।
पुलिस को देखकर युवकों ने की भागने की कोशिश
3 of 9
कॉफी शॉप में मिली शराब की खाली बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देख स्टाफ भी सकपका गया। वहां मौजूद कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पहले ही चारों तरफ फैल चुकी थी। वहां मौजूद दो बार संचालकों को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी के अनुसार ये कैफे अतुल ऐरन निवासी सदर बाजार का बताया गया, जिसे विवेक विहार पल्लवपुरम रुड़की रोड निवासी रोहित और कृष्णा नगर पल्लवपुरम निवासी प्रियांशु धामा संचालित कर रहे थे। इनमें प्रियांशु को रालोद नेता बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री के अनुसार रोहित, प्रियांशु और विवेक एरन के खिलाफ तंबाकू एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहित और प्रियांशु को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हुक्के, तंबाकू और शराब की खाली बोतलें मिली हैं।
हम तो बर्थडे पार्टी कर रहे थे
4 of 9
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
कॉफी हाउस में छापा लगने के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने वहां मौजूद चार युवतियों से पूछताछ की तो एक युवती बोली कि हम तो बर्थडे पार्टी करने आए थे। उनके नाम पते और परिजनों के मोबाइल नंबर पूछे गए तो वो सकपका गईं। हाथ जोड़कर बोलीं कि ऐसा मत करो। परिजनों को मत बुलाओ। एसपी सिटी ने कहा कि तुम्हें यहां हुक्के चलते नजर नहीं आए। बदबू नहीं आई। यदि आप बर्थडे पार्टी करने आए थे तो क्यों परेशान क्यों हो। परिजनों को आने तो उन्हीं के साथ तुम्हें भेजा जाएगा। बाद में चारों युवतियों को परिजनों की सुपुर्दगी में ही दिया गया।
स्कूली छात्रों को बिगाड़ रहे हुक्का बार
5 of 9
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुसार इस तरह चल रहे हुक्का बार स्कूल-कालेजों के छात्र छात्राओं को बिगाड़ रहे हैं। उन्हें नशे का आदि बनाते हैं। इनके चक्कर में फंसकर अच्छे भले परिवारों के बच्चे गलत राह पर चलते हैं। यहां भी मिले अधिकांश बच्चे स्कूल कालेजों के छात्र हैं। इनमें से अधिकांश हाई क्लास फैमिली के बच्चे भी हैं। इनके परिजनों को भी पता चलना चाहिए वे क्या कर रहे हैं। पूछने पर उन्होंने बर्थ थे पार्टी की बात कही।