मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन होने के बाद भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गई। इस बीच मैदान में अव्यवस्था फैल गई। आयोजकों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ बढ़ती गई। जिससे अव्यवस्था फैल गई। इस बीच पुलिस फोर्स ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे जलती हुई लकड़ियां उठाने के लिए टूट पड़े लोग :-
{"_id":"5bcaeab8bdec226989662f20","slug":"police-lathi-charge-on-crowd-gets-uncontrol-to-take-burning-woods-after-ravan-burnt-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में बेकाबू हुई भीड़, जलती लकड़ियां उठाने की मची होड़, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में बेकाबू हुई भीड़, जलती लकड़ियां उठाने की मची होड़, पुलिस ने भांजी लाठियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में रात में विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन होने के बाद पुतले की लकड़ी को घर ले जाने के लिए भीड़ अंदर की बेरिकेडिंग की तरफ घुस गई। इस दौरान आयोजकों और अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। जिसके बाद हंगामा हो गया और भीड़ बढ़ती गई। कई लोगों ने जलती हुई लकड़ी को उठा लिया और लेकर भागने लगे।
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आयोजकों ने इसकी शिकायत एसपी सिटी और अन्य पुलिस अफसरों से की। पुलिस फोर्स ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ लकड़ी उठाकर भागती रही। इस दौरान हंगामा हो गया। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। जिसके बाद लकड़ी ले जाने वाले युवक जान बचाकर भागते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक व्यापारी पुलिस से भिड़ गये और लाठीचार्ज का विरोध किया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि एक व्यापारी अनुज और अन्य लोग बेरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गये थे। आयोजकों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं रात में रावण दहन के बाद घर लौट रहे लोगों के मोबाइल भी कई जगह मोबाइल लूट हुई। लिसाड़ीगेट निवासी हसीन रात में हापुड़ से बस से अपने घर जा रहे थे। हापुड़ रोड पर पुलिस चौकी के पास बस से उतरकर घर के लिए चले तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया।