फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' की पोस्ट पर कमेंट-लाइक करने वाले पुलिस के रडार पर

Fri, 07 Feb 2020 03:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Feb 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
Police is searching for many people after the Facebook post of Badan Singh Baddo in Meerut
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की पोस्ट पर कमेंट और लाइक करने के अलावा उसे शेयर करने वाले पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस बद्दो के जमानतदारों को भी ढूंढ रही है। पुलिस ने फिर दावा किया कि बद्दो भारत में ही छिपा है। वहीं, फेसबुक मुख्यालय ने पोस्ट के बाबत सात दिन में पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।

Police is searching for many people after the Facebook post of Badan Singh Baddo in Meerut
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार बद्दो की पोस्ट पर तीन लोगों ने कमेंट किया तो पांच लोगों ने इसे शेयर किया। जबकि 112 लोगों ने इसे लाइक किया। पुलिस का कहना है कि बद्दो के परिचित मेरठ व पंजाब समेत कई राज्यों में हैं। जो कि बद्दो को संरक्षण भी देते हैं। साल 1996 में वकील रविंद्र गुर्जर की हत्या के मामले में बद्दो जमानत पर आया था। पुलिस ने उन जमानतियों को भी तलाशना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बद्दो का मुकुट महल होटल से गहरा कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

Police is searching for many people after the Facebook post of Badan Singh Baddo in Meerut
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

पहले भी डाल चुका फर्जी लोकेशन 
पुलिस के अनुसार वांटेड होने के बाद बद्दो पहले भी फर्जी लोकेशन दर्शाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल चुका था। बद्दो की गिरफ्तारी के बाद इसकी पोल खुली थी। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बद्दो की पोस्ट की पीछे कई मकसद हैं, जिसकी छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police is searching for many people after the Facebook post of Badan Singh Baddo in Meerut
बदन सिंह उर्फ बद्दो

सत्ताधारी नेता का नहीं मिल रहा संरक्षण 
पूर्व डीजीपी बृजलाल का कहना है कि सपा सरकार में बद्दो को संरक्षण मिलता था। सपा के कई कद्दावर नेता बद्दो के संपर्क में थे। स्कूल संचालक राजेश दीवान से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जिसमें बद्दो नामजद हुआ था। सपा सरकार में पुलिस अधिकारियों ने मोटी डील कर बद्दो को क्लीन चिट दी थी। बद्दो भाजपा सरकार में पुलिस कस्टडी से भागा है। अब उसको सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण नहीं मिल रहा। इसे देखते हुए बद्दो फर्जी लोकेशन डालकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed