फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुहर्रम का चांद नजर आते ही महिलाओं ने उतार दीं चूड़ियां, इमामबाड़ों में शुरू हुआ मजलिसों का दौर

Wed, 12 Sep 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 12 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Muharram started women took off the jwellry and majlis started in Imamabada
मुहर्रम के लिए इमामबाड़े में की गई तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
मुहर्रम का चांद मंगलवार शाम नजर आने के बाद बुधवार से मुहर्रम शुरू हो गया। एक मुहर्रम से शहर के सभी इमामबाड़ों एवं अजाखानों में शौहदा ए कर्बला की याद में मजलिसों का क्रम प्रारंभ हो गया। मेरठ में इमामबाड़ा वक्फ मनसबिया घंटाघर, छोटी कर्बला चौड़ा कुआं, इमामबाड़ा जाहिदियान सहित शहर के सभी इमामबारगाह एवं अजाखानों में आयोजित मजलिसों में शिया आलिम शौहदाए कर्बला का वाकया बयान किया।
Muharram started women took off the jwellry and majlis started in Imamabada
मुहर्रम के लिए इमामबाड़े में की गई तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि पूर्व की भांति शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आगामी दस दिन तक जुलूस ए मुहर्रम के कार्यक्रमों का समय निर्धारित कर दिया है। इसके मुताबिक दो मुहर्रम 13 सितंबर को शाम चार बजे जुलूस ए जुलजुनाह इमामबाड़ा जाहिदियान से प्रारंभ होगा, 03 मुहर्रम 14 सितंबर को जुलूस ए अलम शाम 5 बजे इमामबाड़ा जाहिदियान से बरामद होगा। 04 मुहर्रम 15 सितंबर को जुलूस ए अलम डॉ. इकबाल हुसैन मरहूम के अजाखाने पूर्वा फैय्याज अली से शाम 6 बजे और अगले दिन 5 मुहर्रम 16 सितंबर को जुलूस ए जुलजुनाह इमामबाड़ा बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होगा। 06 मुहर्रम 17 सितंबर को जुलूस एक जुलजुनाह इमामबाड़ा बाजार पेड़ामल से शाम 4 बजे बरामद होगा। 7 मुहर्रम 18 सितंबर को जुलूस ए जुलजुनाह अजाखाना छत्ता अली रजा वैली बाजार से शाम 6 बजे प्रारंभ होगा।इसी क्रम में 8 मुहर्रम 19 सितंबर को जुलूस ए अलम अजाखाने पूर्वा फैय्याज अली कोठी अतानस से शाम 6 बजे और दूसरा जुलूस ए अलम रात 8 बजे अजाखाना कोटला से प्रारंभ होगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 09 मुहर्रम 20 सितंबर की रात में सभी इमामबाड़े और अजाखाने पूरी रात खुले रहेंगे। मातमदार एवं मातमी अंजुमने और श्रद्धालु व्यक्तियों की गश्त जारी रहेगी। 10 मुहर्रम 21 सितंबर को मुहर्रम का सबसे बड़ा जुलूस छोटी कर्बला चौड़ा कुआं एवं इमामबाड़ा वक्फ मनसबिया घंटाघर से 03 बजे प्रारंभ होकर बड़ी कर्बला वक्फ मनसबिया रेलवे रोड पर संपन्न होगा। 

मजलिसें हुईं

Muharram started women took off the jwellry and majlis started in Imamabada
मुहर्रम के लिए इमामबाड़े में की गई तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
मुहर्रम का चांद नजर आते ही महिलाओं ने गहने एवं चूड़ियां उतार दी। पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने काले लिबास पहनकर गमगीन माहौल में अजादारी का आगाज किया। मुहर्रम कमेटी के अली हैदर रिजवी ने बताया कि यौमे आशूरा दस मुहर्रम 21 सितंबर को होगा। शहर के इमामबारगाहों एवं अजाखानों में अलम-ए-मुबारक जरी ताजिये सजाए गए। मातमी अंजुमनों ने इमामबारगाहों में मातमपुर्सी और नौहेख्वानी के साथ ही या हुसैन या अब्बास की सदाओं के बीच अजाखानों में मजलिस का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muharram started women took off the jwellry and majlis started in Imamabada
मुहर्रम के लिए इमामबाड़े में की गई तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शहर जमियत उलेमा ने मुहर्रम के कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन से व्यापक व्यवस्था करने मांग की है। शहर अध्यक्ष जैनुर राशिद्दीन ने डीएम, नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि दस दिन तक होने वाले मुहर्रम के कार्यक्रम के दौरान इमामबाडा़ें और अजाखानों के आसपास सफाई की व्यवस्था की जाए। मुहर्रम के जुलूस मार्गों को दुरुस्त किया जाए। पानी बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए। इससे सौगवारों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed