इस्तीफे की चर्चाओं के बीच जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार रात 12 बजे गंगानगर स्थित आवास पहुंचे। सुबह नौ बजे वे प्राइवेट गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंत्री मीडिया के सवालों बचते रहे। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सब ठीक है। कोई विषय नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसमें राज्यमंत्री दिनेश खटीक शामिल नहीं हुए थे, इसके बाद से उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई थी। मंत्री दिनेश खटीक ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे। इसके बाद उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पाया।
2 of 5
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार रात 12 बजे वे गंगानगर स्थित आवास पर पहुंचे। सुबह मीडियाकर्मी उनके आवास पर पहुंचे तो वह प्राइवेट गाड़ी से निकल गए। कुछ देर बाद मंत्री दिनेश खटीक के लैटर पैड पर गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र वायरल हो गया।
3 of 5
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
इस पत्र में दिनेश खटीक ने सरकार की कार्यप्रणाली और विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। दलित मंत्री होने के चलते उपेक्षा की बात कही गई है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 'नमामि गंगे' और 'हर घर जल योजना' में नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण में गड़बड़ी हुई।
4 of 5
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लिखा है कि इसके बाद मैंने विभागाध्यक्ष से सूचना मांगी तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रमुख सचिव अनिल गर्ग पर भी सवाल खड़े किए कि वे मेरा फोन बीच में ही काट देते हैं।
5 of 5
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
पत्र पर गरमाई सियासत
दिनेख खटीक के पत्र को लेकर दिनभर भाजपा नेताओं के बीच चर्चा रही। कोई भी पदाधिकारी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहा है। मंत्री दिनेश खटीक की दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात को लेकर भी भाजपा के पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पूरे मामले में मंत्री दिनेश खटीक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन, बुधवार रात तक भी उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहा।