उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई प्रदीप शर्मा की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जहां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ में दोनों शूटरों को दबोच लिया तो वहीं पत्नी द्वारा रची गई खौफनाक साजिश का भी सनसनीखेज खुलासा हो गया। पुलिस ने कातिल पत्नी समेत तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
दरअसल, शास्त्रीनगर एल ब्लाक पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर सेक्टर-13 में बुधवार सुबह 11:15 बजे बदमाशों ने प्रदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदीप के पिता देवेंद्र शर्मा ने पुत्रवधू नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की पूछताछ में नीतू ने शूटर समीर और मनीष का नाम बताया था। पूछताछ के दौरान पत्नी नीतू ने बताया कि प्रदीप आए दिन शराब पीकर आता था और उसको टॉर्चर करता था। बताया कि प्रदीप शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी करता था। नीतू ने कहा कि वह प्रदीप से परेशान आ गई थी। इसी के चलते उसने पति की हत्या की साजिश रची और शूटरों को 1.50 लाख रुपये में मर्डर की सुपारी दे डाली।
2 of 5
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में प्रदीप शर्मा की हत्या के मामले में नामजद पत्नी नीतू शर्मा और दोनों शूटर समीर, मनीष को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। इंस्पेक्टर क्राइम नौचंदी रामबीर सिंह यादव ने बताया कि मनीष ने पिस्टल से प्रदीप को तीन गोलियां मारने की बात स्वीकार की है। नीतू के ममेरे भाई दीपांशु उर्फ दीपू की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
3 of 5
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में बुधवार को घर के बाहर प्रदीप शर्मा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदीप के पिता देवेंद्र शर्मा ने पुत्रवधू नीतू को नामजद किया था। पुलिस पूछताछ में नीतू ने 1.50 लाख की सुपारी देकर शूटरों से हत्या करना कबूल किया था। नौचंदी पुलिस व एसओजी ने गेसूपुर भावनपुर निवासी समीर और भटीपुरा निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया था।
4 of 5
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नीतू के दोनों बच्चे अपने मामा के यहां बागपत जिले के शबगा गांव में चले गए हैं। पुलिस ने किरायेदारों को निकालकर प्रदीप के घर पर ताला लगा दिया है। पुलिस का कहना कि जांच के लिए घर पर ताला लगाया गया है। यह मकान प्रदीप शर्मा के पिता देवेंद्र शर्मा के नाम है।
5 of 5
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सवाल आखिर अनित को क्यों बचा रही पुलिस?
हत्या का खुलासा करने के बाद भी पुलिस ने साजिशकर्ता अनित को दूसरे दिन भी आरोपी नहीं बनाया। जबकि पूछताछ में समीर ने पुलिस को बताया है कि अनित ने पिस्टल लाकर नीतू को दी थी। प्लानिंग में वह शामिल था। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना कि विवेचना में साजिशकर्ता अनित का नाम भी खोल देंगे। आरोपियों के बयान लिए गए हैं।