2018 बैच की 126 रिक्रूट महिला कांस्टेबल पासिंग आउट परेड के साथ यूपी पुलिस का हिस्सा बन गईं। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) मेरठ में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
2 of 7
महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
वर्दी पहनने का सपना पूरा हुआ तो परेड के बाद इन बेटियों के चेहरे खिल उठे। पासिंग आउट परेड में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दीक्षांत के लिए पीटीएस ग्राउंड को सजाया गया था, जहां छह टोलियों में महिला कैडेट्स थीं। रिया मिश्रा प्रथम, राजलक्ष्मी द्वितीय और खुशबू यादव तृतीय कमांडर रहीं।
3 of 7
महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार को पीटीएस के परेड ग्राउंड पर आयोजित हुए दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी (प्रशिक्षण) डॉ. संजय एम तरडे रहे। डॉ. तरडे ने सभी महिला कांस्टेबलों से कहा कि इस ट्रेनिंग के बाद आपकी जिंदगी के मायने और मकसद बदल जाएंगे। पुलिस विभाग की अपनी अलग छवि है, हमें निष्पक्षता, ईमानदारी और अच्छे व्यवहार से काम करना है। आज का कार्यक्रम सभी के जीवन में नया अध्याय शुरू करेगा। वर्तमान में पुलिस विभाग में कई चुनौतियां हैं। जनता की अपेक्षा के अनुसार काम करना है। यह तभी हो सकेगा, जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा। स्वस्थ शरीर के लिए फील्ड में रोजाना अभ्यास जरूरी है।
4 of 7
महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
आईजी पीटीएस लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 2018 बैच की 127 महिला कैडेट्स का प्रशिक्षण 15 अक्तूबर 2018 से शुरू हुआ। एक कैडेट्स ने रिजाइन दे दिया। जबकि 126 की ट्रेनिंग पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण एक उपलब्धि है। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी दीपक राज प्रेमी ने किया।
5 of 7
महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एसएसपी नितिन तिवारी, पीटीएस एएसपी प्रीति बाला गुप्ता, सीओ वंदना मिश्रा, अलका, इंस्पेक्टर पीके जैन आदि मौजूद रहे।