फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: सड़क से लेकर कलक्ट्रेट-कमिश्नरी तक विरोध प्रदर्शन, बाजारों पर बंद का असर नहीं

Wed, 21 Aug 2024 09:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 09:10 PM IST
सार

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। मगर बाजारों पर बंद का असर देखने को नहीं मिला। 

विज्ञापन
Meerut: Protest from road to Collectorate-Commissioner, bandh has no effect on markets
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जाते बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ उतरे संगठन

अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर और उपवर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बुधवार को जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सपा-बसपा, भीम आर्मी, विभिन्न दलित संगठन, अधिवक्ता सहित अलग-अलग 30 से अधिक संगठनों ने दिनभर सड़क और कमिश्नरी पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक नारेबाजी की। एहतियातन पुलिस-प्रशासन ने पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। हालांकि फैसले के खिलाफ बुधवार को भारत बंद की घोषणा के बावजूद बाजार खुले रहे।
 
Meerut: Protest from road to Collectorate-Commissioner, bandh has no effect on markets
प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने साकेत चौराहे से एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला और अधिकारियों को एक ज्ञापन केंद्र सरकार के नाम सौंपा। ज्ञापन में एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर और उपवर्गीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राछौती व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। भीम आर्मी के सदस्यों ने भी पवन गुर्जर के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
Meerut: Protest from road to Collectorate-Commissioner, bandh has no effect on markets
अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते बसपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
आर्टिकल अनुच्छेद 341, 342 को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग
काफी समय के बाद बसपाई हाथों में झंडा और तख्तियां लेकर सड़क पर नजर आए। भारत बंद के समर्थन में बसपाइयों ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कार्यकर्ता ‘आरक्षण के सम्मान में, बीएसपी मैदान में’ आदि नारे लिखीं तख्तियां हाथों में लिए हुए थे। बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने कलक्ट्रेट पर कहा कि आरक्षण में उप वर्गीकरण के खिलाफ सबसे पहले बसपा सुप्रीमो ने आवाज उठाई है। उन्होंने आर्टिकल अनुच्छेद 341, 342 को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग की है। इस मौके पर मंडल सेक्टर प्रभारी मोहित आनंद, डॉ. कमल राज, जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल, मुरारीलाल केन, शाहजहां सैफी, मोहित जाटव आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Protest from road to Collectorate-Commissioner, bandh has no effect on markets
कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सपाइयों की मांग, केंद्र सरकार लाए अध्यादेश
सपाइयों ने बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। सपाइयों ने कहा कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लेकर आना चाहिए और आरक्षण की व्यवस्था को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, निरंजन सिंह, शशीकांत गौतम, हिमाशु सिद्धार्थ, सम्राट मालिक, बाबर चौहान, जयराज चपराणा, एहतेशाम इलाही, जितेंद्र गुर्जर, शमसुद्दीन कुरैशी और मृदुला यादव आदि मौजूद रहे।

सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सदस्यों ने प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव किशन सिंह जाटव एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्म उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष चतर सिंह जाटव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। शोषित क्रांति दल के सदस्यों ने अध्यक्ष वरुण कुमार के नेतृत्व में कमिश्नरी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
Meerut: Protest from road to Collectorate-Commissioner, bandh has no effect on markets
ज्ञापन देते योगेश वर्मा और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे: योगेश वर्मा
कलक्ट्रेट में समर्थकों और दलित समाज के लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि यह सब भाजपा का किया धरा है। भाजपा आरक्षण में वर्गीकरण कर क्रीमी लेयर करने जा रही है। भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। इससे दलित समाज में रोष है। भाजपा फूट डालना चाहती है। सब भारत बंद के समर्थन में हैं। इस दौरान रविंद्र प्रेमी, हैविन खान, किशन जाटव, अजय सागर और संगीता राहुल आदि मौजूद रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed