फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेकसूरों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, अपराधी जैसा सलूक, देखिए तस्वीरें

Wed, 25 Apr 2018 12:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Meerut police beating up the common people, see photos
पुलिस ने बेकसूरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में 210बी आरआर मॉल की दुकानों के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर सामने आया। जहां ध्वस्तीकरण होना था, वहां से काफी दूर सदर बाजार वाली रोड पर पुलिस ने आने-जाने वाले कई बेकसूरों की पिटाई की। लाठियां फटकारते हुए क्षेत्रीय लोगों को फरमान सुना दिया कि किसी ने भी बाहर देखने की भी कोशिश की तो जेल भेज देंगे। यही नहीं, बेटी को स्कूल छोड़कर नाबालिग बेटे के साथ घर आ रहे स्कूटी सवार अभिभावक को भी पुलिस ने रोककर चांटा मार दिया।

Trending Videos
Meerut police beating up the common people, see photos
पुलिस ने बेकसूरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

कैंट बोर्ड की टीम जब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने लगी तो वहां पत्नी के साथ पहुंचे व्यापारी राजीव बंसल को देखते ही पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सिटी ने माइक पर कहा तो महिला पुलिस ने राजीव बंसल की पत्नी को भी पकड़ लिया। राजीव बंसल चिल्लाने लगे कि वे तो अपनी बाइक लेने आए थे।

Meerut police beating up the common people, see photos
पुलिस ने बेकसूरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

इस पर पुलिस दंपति को थाने ले लगी तो सदर बाजार थाने की तरफ जाने वाली सड़क पर मौजूद उनके परिजनों ने बिलखना शुरू कर दिया। परिजन चिल्लाने लगे कि इनको इस तरह से मत ले जाओ, तो पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए सबको खदेड़ दिया। धक्का-मुक्की में कई बेकसूर युवक भी गिर गए। पुलिस ने इन्हें भी पीटकर थाने भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अमानवीय व्यवहार

Meerut police beating up the common people, see photos
पुलिस ने बेकसूरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

सम्राट पैलेस गढ़ रोड निवासी एक एकेडमी के निदेशक विशाल गुप्ता इस दौरान नाबालिग बेटे के साथ स्कूटी से जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर बदसलूकी कर दी। इसका विशाल गुप्ता ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनको चांटा मार दिया।

विज्ञापन
Meerut police beating up the common people, see photos
पुलिस ने बेकसूरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद एक सीओ और दरोगा ने पिता-पुत्र को धकियाते हुए पुलिस की गाड़ी से वहां से भिजवा दिया। बेटा चिल्लाता रहा कि वो तो बहन को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। विशाल गुप्ता ने कहा कि ऐसा सलूक तो अपराधियों से भी नहीं होता। मेरा बेटा बहुत डरा हुआ है। मैं इस अमानवीय व्यवहार की शिकायत उच्चाधिकारियों से करूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed