मैं बाहर निकल रहा हूं... यह बात जैसे ही पारस सोम ने फोन करके अपने दोस्त को बताई तो पुलिस सक्रिय हो गई। पारस का मोबाइल सर्विलांस पर था, कॉल सुनते ही मेरठ पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा और रुड़की में घेराबंदी करा दी। इससे पहले युवक-युवती ट्रेन में दूर जाते एसएसपी हरिद्वार ने एसपी देहात को तुरंत रूड़की रेलवे स्टेशन पर भेजा। मेरठ पुलिस भी दौड़ पड़ी, लेकिन उनसे पहले हरिद्वार पुलिस ने युवती को तलाश लिया और पारस को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद पारस सोम अपने एक रिश्तेदार के घर नागल सहारनपुर में युवती के साथ पहुंचा था। जहां पर दो दिन पारस ने फरारी काटी। सहारनपुर पुलिस को इनपुट मिला था कि दोनों नागल गांव में रुके हैं और शनिवार को दूसरी जगह पर चले जाएंगे।
2 of 13
गांव कपसाड़ में मृतक के परिजनों से मिलने पर रोकती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पारस ने किया था दोस्त को फोन
इससे पहले कि सहारनपुर पुलिस युवक-युवती तक पहुंचती कि वह रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। पारस ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अपने एक दोस्त को कॉल की और बताया कि वह बाहर निकल रहे हैं। यह कॉल पुलिस की सर्विलांस टीम ने सुनीं। इतना सुनते ही मेरठ पुलिस ने हरिद्वार के एसएसपी से संपर्क साधा।
3 of 13
रूबी और आरोपी पारस सोम
- फोटो : पुलिस
रूबी मिली, पारस गिरफ्तार
इससे पहले वह ट्रेन में बैठकर दूसरी जगह निकल पाते कि एसपी देहात हरिद्वार ने पुलिस टीम के साथ रुड़की रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर ली। युवती रूबी को तलाश लिया और आरोपी पारस भी गिरफ्तार कर लिया। मेरठ से एसपी सिटी की टीम भी रुड़की के लिए रवाना हुई और दोनों को देर रात मेरठ ले आई।
4 of 13
गांव कपसाड़ में ग्राम द्वार पर बैरिकेडिंग लगाकर तैनात आरएएफ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सलावा चौकी पर बैठकर हेडक्वार्टर को जानकारी देते रहे एडीजी और डीआईजी
सरधना के कपसाड़ गांव में सुनीता की हत्या और बेटी रूबी के अपहरण मामले में शनिवार को एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी सलावा चौकी पर डटे रहे और पल-पल की जानकारी लखनऊ में हेड क्वार्टर पर देते रहे। तीनों अधिकारियों ने सभी प्वाइंट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को किसी भी व्यक्ति को गांव के अंदर प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए। दिनभर गांव में तनाव पूर्ण माहौल बना रहा।
5 of 13
गांव कपसाड़ में मृतक महिला के घर की गली में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड में नामजद सुनील और दो अज्ञात युवकों की भूमिका पर असमंजस
युवती के अपहरण और उसकी मां सुनीता की हत्या के मामले में दर्ज सनसनीखेज प्राथमिकी में नामजद सुनील राजपूत, दो अज्ञात युवकों की भूमिका को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी पारस सोम की गिरफ्तारी के बाद भी घटना में शामिल बताए गए अन्य आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।