फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पति के फोन पर व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट करती रही मुस्कान, इसलिए किया ये काम; सौरभ हत्याकांड की पूरी टाइम लाइन

Wed, 19 Mar 2025 01:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

मेरठ में पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ हिमाचल घूमने गई मुस्कान अपने पति सौरभ के फोन पर व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट करती रही। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने बताया कि वह अपने भाई का स्टेटस रोजाना व्हाट्सएप पर देखता था। स्टेटस पर बर्फ के फोटो और पहाड़ों के फोटो दिखते थे। सौरभ का कोई फोटो अपलोड नहीं किया जाता था। 

विज्ञापन
Meerut merchant navy officer murder Muskaan kept update WhatsApp status on husband Saurabh phone Full timeline
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पति सौरभ कुमार की हत्या कर शव के टुकड़े करने के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल के शिमला, कसौली और उत्तराखंड में मौज मस्ती करने गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान पति सौरभ कुमार का मोबाइल लेकर प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल के कसोल में भी पहुंच गई। यहां प्रेमी के साथ पहाड़ों की वादियों में बर्फ में घूमकर मौज मस्ती करती रही। 


वह सौरभ के मोबाइल के व्हाट्सएप पर पहाड़ों और बर्फ की फोटो लगा रही थी ताकि कोई उस पर हत्या का शक न करे। पुलिस ने मुस्कान के कब्जे से सौरभ का मोबाइल भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 
Meerut merchant navy officer murder Muskaan kept update WhatsApp status on husband Saurabh phone Full timeline
शास्त्री की कोठी के सामने युवक की हत्या के बाद थाने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा - फोटो : संवाद
सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने बताया कि वह अपने भाई का स्टेटस रोजाना व्हाट्सएप पर देखता था। स्टेटस पर बर्फ के फोटो और पहाड़ों के फोटो दिखते थे। सौरभ का कोई फोटो अपलोड नहीं किया जाता था। जब बबलू को हत्या की खबर मिली तो उन्होंने स्टेटस के बारे में पूरी जानकारी ब्रह्मपुरी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल की गैलरी में फोटो और वीडियो देखी। जिसमें कसोल के फोटो और वीडियो दिखाई दिए। पुलिस ने मृतक, पत्नी और प्रेमी तीनों के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। 

 
Meerut merchant navy officer murder Muskaan kept update WhatsApp status on husband Saurabh phone Full timeline
शास्त्री की कोठी के सामने युवक की हत्या के बाद थाने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा - फोटो : संवाद
भाई ने तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा 
एसपी सिटी के मुताबिक मुस्कान ने अपने परिजनों को हत्या करने की बात बताई। फिर मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर पूरी घटना का सच पुलिस को बताया लेकिन भाई राहुल ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी। तहरीर में राहुल ने बताया कि सात मार्च से उनका भाई सौरभ दिखाई नहीं दे रहा है। वह उनसे मिलने के लिए घर पर पहुंचा तो ताला लटका हुआ मिला। राहुल मंगलवार को भाई सौरभ के किराए के घर पर पहुंचा। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसने भाभी मुस्कान को कॉल किया। भाई के बारे में पूछा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut merchant navy officer murder Muskaan kept update WhatsApp status on husband Saurabh phone Full timeline
युवक की हत्या के बाद घर के बाहर लगी परिजन ऑन और पड़ोसियों की भीड़ - फोटो : संवाद
मुस्कान ने कहा, वह तो मायके में आई है, उसे सौरभ की कोई जानकारी नहीं है। राहुल को अनहोनी की आशंका हुई। वह आसपास के लोगों से सौरभ के बारे में पूछताछ कर रहा था। तभी अचानक मुस्कान साहिल के साथ वहां पहुंच गई। राहुल ने भाभी से अपने भाई के बारे में जानकारी की। लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सकी। राहुल ने मुस्कान से पूछा कि उसके साथ आया लड़का कौन है? जिस पर वह चुप्पी साध गई। इसके बाद राहुल घर के भीतर गया। उसे तेज बदबू महसूस हुई।
विज्ञापन
Meerut merchant navy officer murder Muskaan kept update WhatsApp status on husband Saurabh phone Full timeline
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की चार मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed