{"_id":"5b816a2b42c792463724ee5a","slug":"meerut-father-killed-the-married-daughter-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: झूठी शान की खातिर विवाहित बेटी की हत्या, बिटौड़े में जलाया शव, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झूठी शान की खातिर विवाहित बेटी की हत्या, बिटौड़े में जलाया शव, देखें तस्वीरें
Sat, 25 Aug 2018 08:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मेरठ में झूठी शान की खातिर पिता ने पुत्र के साथ मिलकर विवाहित बेटी की हत्या कर शव बिटौड़े में जला दिया। ग्रामीणों की भीड़ लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अधजले शव को आग से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
2 of 6
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र ने बताया कि बेटी के कई युवकों से संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।
3 of 6
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामला जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया गांव का है। शुक्रवार सुबह एक बिटौड़े में आग सुलगती देखकर ग्रामीण जमा हो गए। उन्हें बिटौड़े में एक मानव खोपड़ी जलती दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना बिटौड़े के मालिक चमन को दी। उसके नहीं आने पर लोगों पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने बिटौड़े की आग से एक अधजला शव निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बिटौड़े में शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बिटौड़े के मालिक चमन व उसके बेटे सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र ने बिटौड़े में जलने वाला शव शालू (22) का बताया। जो कि चमन की बेटी थी। आरोपियों ने बताया कि शालू का चाल-चलन ठीक नहीं था। उन्होंने कई बार शालू को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बृहस्पतिवार रात घर लौटने पर पिता-पुत्र ने शालू से मारपीट की। इसके बाद दोनों ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। शव को बिटौड़े में रखकर आग लगा दी। रात में बारिश हो जाने के कारण शव पूरा नहीं जला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नहीं मारते तो हमें मरना पड़ता
हत्यारोपी चमन ने बताया कि अगर बेटी शालू को नहीं मारते तो हमें मरना पड़ता। समाज में इतनी बदनामी हो रही थी कि बर्दाश्त के बाहर थी। दो साल पहले बेटी की शादी कर दी थी। वहां से मायके आ गई। उसके मामा के घर भेजा तो वहां भी बदनामी कराने लगी। कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।