उत्तर प्रदेश के मेरठ में भूसा मंडी की तरफ से आ रही कार वेस्ट एंड रोड पर जीटीबी स्कूल के सामने बिजली के खंभे से टकराकर सड़क पर पलट गई। जिससे कार सवार युवकों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त कार किसी तरह सीधा किया।
Meerut: बिजली के खंभे से टकराते ही कई बार पलटी कार, मची चीख पुकार, एक की दर्दनाक मौत
आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। जिसमें अनस निवासी महताब बंगला एरिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खून से लथपथ चार युवकों शुएब, साकिब आसिफ, सुवेब को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सदर थाने के इंस्पेक्टर देव सिंह रावत
सदर थाने के इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हुई है। अन्य चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पांच युवक कार में सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे।
शव देखकर मची चीख पुकार
कार एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अनस की मौत के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। व शव को देखकर परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। साथ ही सपा नेता बदर अली भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस के अनुसार, कार की गति सौ से ज्यादा थी। कार की टक्कर लगने से खंभे के दो टुकड़े हो गए। चर्चा है कि कार के ऊपर खंभा टूटकर गिरा है। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।