मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। अतुल को उसकी पत्नी दामिनी ने कॉमन करैत सांप से डसवाया था। पैनल का गठन कर सांप का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी रिपोर्ट में पता चला है कि सांप को दो दिन भूखा रखा गया था और उस पर तीन बार हमला कर उसे मारा गया।
यह सांप सोनू और उदय ने तुषार द्वारा दिए गए 15 हजार रुपये में से किसी सपेरे से खरीदा था। यह सांप विश्व के सबसे विषैलों सांपों में शामिल है और साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि करैत सांप के विष में शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन होते हैं।
2 of 20
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके डसने पर न तो सूजन आती है और न ही असहनीय दर्द। पीड़ित को लगता है कि उसे किसी मामूली कीड़े ने काटा है या खरोंच लगी है। इस गफलत में इलाज मिलने में देरी हो जाती है। जहर सीधे तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) पर हमला करता है।
3 of 20
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे मांसपेशियां लकवाग्रस्त होने लगती हैं। धीरे-धीरे पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और श्वसन तंत्र फेल होने से उसकी जान चली जाती है। यदि एक घंटे के भीतर उपचार न मिले तो बचना लगभग नामुमकिन है।
4 of 20
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में शिकार की तलाश करता है
यह सांप निशाचर माना जाता है और रात में अधिक सक्रिय होता है। चमकदार काले या गहरे नीले रंग का यह सांप रात के अंधेरे में घरों के भीतर घुस आता है। रात होने पर यह अंधेरे कोनों में घुसकर शिकार पर हमला करता है। विशेषकर जमीन पर सोने वालों पर यह अधिक हमला करता है।
5 of 20
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गूगल पर सर्च किया, सांप की तस्करी का भी खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी तुषार और दामिनी ने इस सांप को गूगल पर सर्च करने के बाद इसकी तलाश शुरू की थी। उदय और सोनू ने पैसों के लालच में इस दुर्लभ और खतरनाक सांप को किसी सपेरे से खरीदा था। आरोपियों ने कबूल किया है कि वे कई दिनों से इस सांप की तलाश में थे।