फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: Youtube पर सीखा हथियार बनाना, पकड़े जाने पर उगल दिए सारे राज, पुलिस अफसर भी हैरान

Mon, 05 Dec 2022 05:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Dec 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut: accused learned to make weapons on YouTube, all secrets were revealed and arrested by police
हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। - फोटो : amar ujala

मेरठ पुलिस ने दो ऐसे युवकों को दबोचा है, जिन्होंने YouTube देखकर हथियार बनाना सीखा। इसके बाद दोनों ने घर में ही हथियार बनाने की फैक्टरी खड़ी कर दी। पुलिस ने घर से काफी संख्या में हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में सारे राज खोल दिए।



इस मामले में आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। इसके साथ ही तमंचा खरीदने वालों की जांच कराई जाएगी।

Meerut: accused learned to make weapons on YouTube, all secrets were revealed and arrested by police
प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज  - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टीपीनगर पुलिस शनिवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नौशाद निवासी रशीद नगर और करीमुद्दीन निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ीगेट को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने तमंचा फैक्टरी के बारे में बताया।

Meerut: accused learned to make weapons on YouTube, all secrets were revealed and arrested by police
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस ने समर गार्डन स्थित करीमुद्दीन के घर छापा मारा। पुलिस ने यहां से कई बने और अधबने तमंचों के अलावा आरी, ड्रिल सहित अन्य तरह के औजार बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: accused learned to make weapons on YouTube, all secrets were revealed and arrested by police
मौके से बरामद सामान व गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में हथियार खपाने की कर रहे थे तैयारी
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोशल साइट पर वीडियो देखकर हथियार बनाना सीखा है। इसके बाद अपने घर में ही हथियार बनाने की फैक्टरी शुरू की थी। उनकी मंशा थी कि निकाय चुनाव के दौरान अधिक से अधिक हथियार सप्लाई किए जाएं।

विज्ञापन
Meerut: accused learned to make weapons on YouTube, all secrets were revealed and arrested by police
प्रवीण कुमार आईजी रेंज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

10 साल से हथियार बनाने और तस्करी में शामिल लोगों की बनेगी सूची
आईजी ने बताया कि पिछले 10 साल से अवैध रूप से हथियार बनाने और इनकी तस्करी में शामिल आरोपियों की सूची बनाई जाएगी। इसमें जेल जाने वाले और जमानत पर छूटकर आए लोगों का अलग से रिकॉर्ड रखा जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि अब ऐसे अपराधी क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच अवैध हथियारों से जुड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed