अमर उजाला कार्यालय में आयोजित ‘संवाद’ में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश की जनता किसी भी राजनीतिक दल की बपौती या बंधक नहीं है। वर्ष 2019 के चुनाव में कौन जीतेगा, कौन हारेगा यह अभी नहीं कह सकते पर संग्राम भीषण होने वाला है। राष्ट्र अपने स्वभाव से आगे बढ़ता है। सच कहूं तो देश के राजनीतिक दलों का इसके विकास में सिर्फ एक प्रतिशत योगदान है और 99 प्रतिशत योगदान यहां के नागरिकों का है। यदि सवा करोड़ की आबादी वाले इस देश में एक प्रतिशत लोग भी जागरूक रहे तो वर्ष 2045 तक हम भारत को वर्ल्ड इकॉनमी एवं आध्यात्मिक सुपर पावर बना देंगे। हनुमान जी लेकर क्या कहा, आगे जानए:-
लोकसभा चुनाव से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान, हनुमान जी को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं हनुमान की जाति पर आ रहे बयानों पर बाबा रामदेव ने कहा कि हनुमानजी हमारे पूर्वज थे। पूर्वजों को किसी जाति में नहीं ढालना चाहिए। हनुमानजी जिस समय थे, उस समय कोई जाति या वर्ण व्यवस्था नहीं थी।
ये झोला ही मेरा ऑफिस है
बाबा अपने साथ गेरुए रंग का झोला लेकर चलते हैं। इसमें स्मार्टफोन और डायरी होती है। बाबा कहते हैं कि ये झोला ही मेरा ऑफिस है। इसमें सस्ता फोन रखता हूं। अब हम तो फोन बनाते नहीं, जिस कंपनी का भी रखते हैं उसकी ब्रांडिंग होती है। पहले चाइनीज फोन रखते थे, अब अपनी ही देश की कंपनी का है। ये कोई 4-5 हजार रुपये कीमत का है। इसमें कोई चक्करबाजी नहीं है।
युवा बनने के तमाम लाभ
युवाओं के लिए संदेश है, युवा बनने के काफी लाभ हैं। युवावस्था से मोदीजी लगे रहे तो आज देश के प्रधानमंत्री बन गए, और अभी राहुल गांधी जी ने भी इसलिए ब्याह नहीं कराया है कि युवा बने रहें। तो कहीं न कहीं युवा लोग देश में बड़े मुकाम पर पहुंचेंगे।
योगीजी से बहुत अपेक्षाएं
अच्छी बात है कि आजादी के बाद देश के सबसे बड़े सूबे का मुख्यमंत्री कोई योगी बनता है। योगियों के लिए यह फ क्र की बात है। योगीजी से बहुत अपेक्षाएं हैं। हम आशा और विश्वास रखते हैं कि वो हर अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। योगीजी के हाथ किसी ने नहीं बांधे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है।