{"_id":"5c212347bdec2256fe7bd3b8","slug":"baghpat-fight-between-two-community-people-and-injures-11-people-including-two-soldiers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक बवाल की 10 तस्वीरें, पुलिस पर जमकर पथराव, सिपाही समेत दर्जनों लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक बवाल की 10 तस्वीरें, पुलिस पर जमकर पथराव, सिपाही समेत दर्जनों लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के बागपत में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से पथराव, लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और फायरिंग भी हुई। झगड़े में दोनों पक्षों के पूर्व सभासद समेत नौ लोग घायल हो गए। इस पथराव में दो सिपाही भी घायल हो गए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। झगड़े के बाद दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने 18 लोगों को नामजद और पुलिस ने दोनों पक्षों के 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
2 of 10
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
केतीपुरा मोहल्ला बागपत में लक्ष्मण चौक पर सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग मामूली विवाद को लेकर रामपाल प्रजापति पुत्र लक्ष्मण व पूर्व सभासद इरशाद पुत्र यूसुफ पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हुआ। लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। रामपाल व उसके भतीजे मोहित की परचून की दुकान में तोड़फोड़ कर दी गई।
3 of 10
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कस्बा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पथराव में सिपाही राहुल और मनोज ईंट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह ने थाना सिंघावली अहीर, थाना खेकड़ा पुलिस के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। झगड़े में एक पक्ष के रामपाल, मोहित, राम सिंह, मनोज और राजवती, दूसरे पक्ष के पूर्व सभा इरशाद, सलीम, चांद और अनस घायल हो गए। इरशाद और सलीम को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
5 of 10
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक पक्ष के कवर सैन ने इमरान, पूर्व सभासद इरशाद, चांद, अनस, परवेज, अमजद, करीम, शौकीन, सलमान, बल्लासानी, कय्यूम व कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 395 आईपीसी, दूसरे पक्ष के सलीम ने लक्ष्मण, कवर सैन, कंवर पाल, वीर सैन, रामपाल, मोहित, राम सिंह एवं दो-तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने भी दोनों पक्ष के 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।