फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: आखिर क्यों चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, तस्वीरों के साथ जानिए बड़ी वजह

Sun, 28 Feb 2021 04:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 28 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Many people have warned to leave from house at a colony in Meerut and see photos
घर पर चस्पा किया मकान बिकाऊ है का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अमन वेलफेयर सोसायटी की खुशहाल कॉलोनी में कुछ लोगों ने ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाए हैं। उनका आरोप है कि सोसायटी तालिबानी सिस्टम लागू कर रही है। शादी समारोह में डीजे या बैंडबाजा तक नहीं बजने दिया जा रहा है। इसलिए लोग यहां से जाने को मजबूर हैं।

Many people have warned to leave from house at a colony in Meerut and see photos
मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा किया। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, 24 फरवरी को कॉलोनी निवासी इस्लामुद्दीन की बेटी की शादी थी। इससे पहले 21 फरवरी को बेटी को हल्दी लगाई जा रही थी। इस्लामुद्दीन के बच्चे ने मकान के सामने डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। आरोप है कि कमेटी के कुछ लोग इस्लामुद्दीन के घर पहुंचे और डीजे बंद करने को कहा। इसी मामले में दोनों पक्षों में विवाद हुआ और पुलिस को तहररीर दी गई। 

Many people have warned to leave from house at a colony in Meerut and see photos
मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा किया। - फोटो : अमर उजाला

अब कॉलोनी के इस्लामुद्दीन, हारून, सोनू, शौकीन, शाहनवाज सहित अन्य ने ‘मकान बिकाऊ है’ के पर्चे चस्पा कर दिए हैं। वार्ड 81 के पार्षद शहजाद अल्वी और शाहनवाज उर्फ सोनू ने बताया की सोसायटी के कुछ लोग कॉलोनी में तालिबानी सिस्टम चला रहे हैं। वे लोगों को खुशियां भी नहीं मनाने देते। उन्होंने कहा कि वे एसएसपी से भी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many people have warned to leave from house at a colony in Meerut and see photos
मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा किया। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कमेटी के अध्यक्ष हाजी शाहिद और उपाध्यक्ष डॉक्टर अमीरुद्दीन ने बताया कि कुछ लोगों के ऐसे आरोप गलत हैं। कमेटी की ओर से कोई मनमानी नहीं की जा रही है। कुछ लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पोस्टरबाजी का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Many people have warned to leave from house at a colony in Meerut and see photos
मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा किया। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed