फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तेज रफ्तार बनी मौत की सौदागर, पलक झपकते ही मातम में बदली खुशियां, कार के परखचे उड़े 

Mon, 13 May 2019 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
many died and several injured in Road accident in Muzaffarnagar UP
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

खतौली में रविवार शाम हाईवे पर तिगाई के पास हुए भीषण हादसे की वजह प्रथम दृष्टया जांच में दोनों वाहनों की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि देहरादून में बरात से लौट रहे दिल्ली के युवकों की कार के परखचे उड़ गए और कार सवार सभी सातों युवक उसी में फंसे रह गए। पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदल गई।



 
many died and several injured in Road accident in Muzaffarnagar UP
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

दोनों वाहनों की टक्कर के जोरदार धमाके से निकटवर्ती गांव तिगाई में लोग सहम उठे। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुुंचे तो कार सवार युवक उसी में फंसे थे, जबकि रोडवेज बस में सवार मुसाफिरों में भी चीख-पुकार मची हुई थी।


 
many died and several injured in Road accident in Muzaffarnagar UP
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

इस पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना देकर खुद घायलों को कार से निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसमें फंसे युवकों को निकाला नहीं जा सका। वहीं, कुछ लोग रोडवेज बस से मुसाफिरों को बाहर निकालने में जुट गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
many died and several injured in Road accident in Muzaffarnagar UP
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को काटकर उसमें फंसे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर थी, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीधे मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
many died and several injured in Road accident in Muzaffarnagar UP
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

बस में सवार मथुरा का एक परिवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल कुछ मुसाफिरों को सीएचसी खतौली ले जाकर उपचार दिलाया गया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed