मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव के छीलोरा औरंगाबाद मार्ग पर एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय खेतों पर जा रहे किसानों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
काफी मशक्कत के बाद युवती की पहचान टीशा (21) पुत्री प्रमोद कुमार निवासी मुंडाली खास के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पिता ने युवती की पहचान की। बताया कि रविवार को उसकी बेटी का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसका मामा उसे घर से अपने साथ ले गया था। इसके बाद सुबह उसकी अधजली लाश मिली।
2 of 5
युवती की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह सही जवाब नहीं दे पाया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामा ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया।
3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
टीशा की हत्या करने के बाद आरोपी मामा सोनू पांच सौ मीटर तक कंधे पर शव रखकर ले गया और बिटौड़े में जला दिया। मामा बोला बदनामी का दाग परिवार पर नहीं लगने दूंगा। वहीं मां को हत्या की जानकारी नहीं थी। घटना का पता लगने के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल था।
4 of 5
युवती की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
हत्या करने से पहले मामा ने पहले खूब शराब पी। मामा ने बातचीत की तो युवती ने कह दिया कि वह दूसरे संप्रदाय के युवक को नहीं छोड़ सकती। जिसके बाद आक्रोश में आकर मामा ने मौत के घाट उतार दिया। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने सोनू से पूछताछ की तो सच सामने आ गया।
5 of 5
युवती का अधजला शव मिला
- फोटो : Amar Ujala
सात दिन पहले टीशा युवक के साथ कहीं चली गई थी, शाम को घर आई थी। इसको लेकर उसकी मां नाराज थी। उसने ये बात अपने भाई सोनू को भी बताई थी। रविवार को मामा सोनू और मामी पूनम मऊखास गए। वहां से वे टीशा को लेकर घर आ गए। रात को सोनू ने शराब पी और टीशा की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी को अंदर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद शव को कंधे पर रखकर पांच सौ मीटर दूर गांव के बाहर सड़क किनारे बिटौड़े में पेट्रोल डालकर जला दिया।