फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRAIN ACCIDENT : एडीजी ने कहा- एटीएस कर रही आतंकी साजिश की जांच, देखें तस्वीरें

Sun, 20 Aug 2017 03:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 20 Aug 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
LIVE : look at death, eight boxes of Utkal Express derailed
train

कानपुर में ट्रेन पर आतंकी हमले के बाद खतौली में उत्कल एक्सप्रेस हादसे में आतंकी साजिश होने का अंदेशा जताया जा रहा हैं। इसकी जांच कराने के लिए दिल्ली से एक स्पेशल दस्ता, एटीएस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी हैं। ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए मेरठ समेत कई जनपदों की पुलिस फोर्स खतौली भेजी गई हैं।

LIVE : look at death, eight boxes of Utkal Express derailed
ट्रेन हादसा
पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब 5:46 बजे खतौली में पलट गई। ट्रेन के छह डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। अभी तक 12 लोगों के मरने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
LIVE : look at death, eight boxes of Utkal Express derailed
ट्रेन हादसा
बताया गया है कि ट्रेन की पटरी कटी हुई थी, जिससे यह हादसा हुआ है। वेस्ट यूपी में कई जनपद आतंकियों के निशाने पर थे। स्वतंत्रता दिवस पर भी आतंकी घटना के इनपुट खुफिया विभाग को मिले थे। ट्रेन हादसा होने पर अंदेशा जताया जा रहा है कि यह आतंकियों की साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LIVE : look at death, eight boxes of Utkal Express derailed
ट्रेन हादसा
इस अंदेशे को लेकर मेरठ, दिल्ली व लखनऊ तक खलबली मची है। इसकी जांच करने के लिए दिल्ली से एक स्पेशल दस्ता खतौली पहुंच गया। अधिकारियों का मानना है कि यह केवल हादसा नहीं हो सकता। आतंकी साजिश की पुलिस और स्पेशल टीम जांच पड़ताल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
LIVE : look at death, eight boxes of Utkal Express derailed
ट्रेन हादसा
खतौली में उत्कल एक्सप्रेस हादसा रेलवे विभाग की लापरवाही से हुआ है। रेलवे पटरी कटी हालत में मिलना बताया गया है, जिसकी जांच पड़ताल करने के लिए एटीएस के अधिकारी जुट गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन हादसे के पीछे बड़ी साजिश हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed