फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: शराब की दुकानें खुलीं नहीं कि लग गई भीड़, हाॅटस्पाॅट में कोई छूट नहीं, प्रशासन आज तैयार करेगा गाइडलाइन

Mon, 04 May 2020 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops have not opened that the drunkards have reached, no discount will be available in the hotspot
शराब की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

देश भर में लाॅकडाउन के तीसरे चरण में सरकार द्वारा कुछ ढील देने के साथ ही ग्रीन व ऑरेंज जोन में शराब की दुकानें खोलने की भी परमिशन दी गई है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कई जिलों में शराब की दुकानें खुलने से पहले ही पियक्कड़ दुकानों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। देखें तस्वीरें -

Liquor shops have not opened that the drunkards have reached, no discount will be available in the hotspot
दुकान खोलने से पहले की जा रहीं तैयारियां - फोटो : amar ujala

बागपत के खेकड़ा में सोमवार को सुबह से ही शराब की दुकानों पर खरीदारों की लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि यहां प्रशासन ने मंगलवार से माॅडल शाॅप व सरकारी शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए आज गाइडलाइन तैयार की जा रही है। लेकिन असमंजस की स्थिति होने पर शराब के खरीदार दुकानें खुलने से पहले ही पहुंच गए।

Liquor shops have not opened that the drunkards have reached, no discount will be available in the hotspot
बिजनौर में बंद रहीं दुकानें - फोटो : amar ujala

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि जिले में कुल 140 शराब की दुकानें हैं। जिनमें से तीन हाॅटस्पाॅट में हैं। ऐसे में प्रशासन इन दुकानों को खोलने में जल्दबाजी नहीं करना चाहता। इस पर सरकारी के आदेशों के अनुसार गाइडलाइन तैयार की जा रही है। कल से जिले की कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liquor shops have not opened that the drunkards have reached, no discount will be available in the hotspot
बिजनौर में बंद रहीं दुकानें - फोटो : amar ujala

प्रशासन के अनुसार हाॅटस्पाॅट में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही दुकानों को खोलने का समय भी निर्धारित किया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने आज भले ही शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी लेकिन शराब के खरीदार सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर जमा हो गए। 

विज्ञापन
Liquor shops have not opened that the drunkards have reached, no discount will be available in the hotspot
शराब की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

बिजनौर में भी प्रशासन ने कल से शराब की दुकानों को खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जिले की विभिन्न शराब की दुकानों और माॅडल शाॅप के बाहर सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं। हालांकि हाॅटस्पाॅट और रेड जोन में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी।

सोमवार को जिले की सभी दुकानें बंद दिखीं हालंकि कुछ स्थानों पर जानकारी के अभाव में शराब के खरीदार दुकानों के बाहर लाइन लगाकर दुकानें खुलने का इंतजार करते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed