मेरठ में फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। शहर के टीपीनगर थानाक्षेत्र में तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बताया गया कि तेंदुआ शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बच्चों को बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर तलाश में जुट गई है। डीएफओ भी मौके पर पहुंचे हैं।
MERRUT: शहर में घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग, तलाश में जुटी वन विभाग की तीन टीमें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Dec 2022 12:08 PM IST
सार
मेरठ में शनिवार को फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। बताया गया कि तेंदुआ टीपीनगर से शहर की तरफ गया है। वहीं दहशत से लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम पंजों के निशान के आधार पर तेंदुए को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन