{"_id":"5e0d74558ebc3e8808339d82","slug":"killer-accused-in-three-states-carrying-innocent-dead-bodies-son-of-singer-ajay-pathak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गायक मर्डर केस: एक साथ उठीं 3 अर्थियां तो रो पड़ा शहर, मासूम का शव लेकर कई राज्यों में घूमा हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक मर्डर केस: एक साथ उठीं 3 अर्थियां तो रो पड़ा शहर, मासूम का शव लेकर कई राज्यों में घूमा हत्यारा
Thu, 02 Jan 2020 10:50 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
अजय पाठक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठ, उनकी पत्नी और बेटी की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा शहर रो पड़ा। परिजनों और महिलाओं का करुण रुदन से माहौल गमगीन हो गया। अर्थी को कंधा देने के लिए लोग उमड़ पड़े। श्मशान घाट में एक साथ तीन चिताएं जलती देख लोग अपने आंसुओं को भी नहीं रोक पाए।
शव यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पंजाबी कालोनी में मंगलवार शाम को भजन गायक अजय पाठक, पत्नी स्नेह और बेटी वसुंधरा का खून से लथपथ शव उनके मकान में मिले थे। तीनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। बेटा भागवत और कार गायब मिली थी। मंगलवार देर रात में हरियाणा में पानीपत के निकट अजय की कार जली अवस्था में मिली थी। उसमें उसके बेटे भागवत का शव भी जली हालत में बरामद हुआ था। बुधवार को सुबह से ही चारों शव आने के इंतजार में लोग उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए थे।
गायक अजय पाठक की शव यात्रा में हर किसी की आंखें हुई नम
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक लोगों की भारी भीड़ कालोनी में पहुंच चुकी थी। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसके बाद एक अर्थी पर अजय पाठक और उनकी पत्नी का शव और दूसरी अर्थी पर बेटी वसुंधरा की शव यात्रा शुरू हुई तो समाज के हर वर्ग के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग उनकी अर्थी को कंधा देने में आगे आते रहे। रेलवे लाइन के निकट टंकी रोड स्थित श्मशान घाट में शव यात्रा पहुंची। एक चिता पर पति-पत्नी और दूसरी पर बेटी की चिता एक साथ जली तो लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। गमगीन माहौल में मृतक अजय के भतीजे रवि पाठक ने दोनों चिताओं को मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार के समय ये रहे मौजूद
अंतिम संस्कार के समय सांसद प्रदीप चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, योगेंद्र सिंह, दीपक सैनी, अनुराग शर्मा, रवि संगल, नरेंद्र अग्रवाल, सलिल द्विवेदी, सुरेंद्र आर्य, महेश धीमान, अशोक गर्ग, राजन बत्रा, रमन बत्रा, पवन तरार, हरवीर मलिक, सुनील जाटव, पूर्व आईजी विजय गर्ग, मंजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, अजय संगल अंकित गोयल, घनश्यामदास गर्ग, सतेंद्र धीरयान, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, पंकज गुप्ता, पुनीत द्विवेदी, डा. विपिन कौशिक, सुनील अरोरा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के समय महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची। एक साथ एक परिवार के तीन सदस्यों की चिताएं जलती देख महिलाओं रोती रही। शमशान घाट में छत पर भी लोगों की भीड़ रही तो शमशान घाट के बाहर रेलवे लाइन के किनारे भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भागवत का शव देर रात में पहुंचेगा
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को परिजनों और कालोनीवासी एक साथ परिवार के चारों सदस्यों का एक साथ ही अंतिम संस्कार करना चाहते थे। उम्मीद थी कि दोपहर तक पानीपत से भी अजय के बेटे भागवत का शव भी शामली पहुंच जाएगा। पुलिस भी परिजनों को यही जानकारी दे रहे थे, लेकिन दोपहर में जब पता चला कि भागवत के शव को पोस्टमार्टम व डीएनए आदि के लिए रोहतक भेजा गया है। इसके बाद शव देर रात में पहुंचेगा। इसके बाद अजय, उनकी पत्नी और बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
कार में मासूम का शव लेकर तीन राज्यों में घूमा हत्यारोपी
अजय पाठक के बेटे भागवत पाठक
- फोटो : अमर उजाला
पाठक परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी द्वारा बालक का शव कार में डालकर तीन राज्यों में घूमने के बावजूद कहीं पर भी पकड़े नहीं जाने पर पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर कहां रही पुलिस की चेकिंग? किसी भी चौकी अथवा थाने की पुलिस चेकिंग में आरोपी को पकड़ क्यों नहीं सकी।