फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ 2022: पिया संग प्रेम बढ़ाएगा अमृत योग, 13 अक्तूबर को पति के लिए व्रत रखेंगी सुहागिनें

Wed, 12 Oct 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Oct 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Karvachauth 2022: Amrit yoga will increase love with Piya, on October 13, married women will fast for husband
करवाचौथ स्पेशल - फोटो : amar ujala

जीवन साथी हम...दीया और बाती हम.....मेरठ की महिलाओं में छा रहा करवाचौथ का उमंग, जोरो शोरो से कर रही हैं तैयारीयां। इस बार सुहागिनें करवाचौथ का व्रत 13 अक्तूबर को रखेंगी। इस बार यह व्रत विशेष होगा। कई साल बाद करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र और मंगल का अमृत योग बन रहा है। यह पिया संग प्रेम को बढ़ाएगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली लाएगा।



सत्यभामा और मार्कंडेय योग भी बन रहा है जो अन्य योगों की तुलना में शुभकारी है। यह शुभ संयोग भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा के मिलन के समय बना था। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी कृत्तिका नक्षत्र में शुरू होकर रोहिणी नक्षत्र में संपन्न होगी। चंद्रोदय रात्रि में रात 08:10 बजे होगा। 

यह भी पढ़ें: Weather: सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप, आज से साफ रहेगा मौसम, धान-सब्जी की फसल को 40 प्रतिशत का नुकसान

Karvachauth 2022: Amrit yoga will increase love with Piya, on October 13, married women will fast for husband
करवाचौथ स्पेशल - फोटो : amar ujala

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि ऐसी  मान्यता है कि 27 नक्षत्र चंद्रमा की 27 पत्नियां हैं। इनमें से रोहिणी उन्हें विशेष प्रिय है। उन पर चंद्रदेव अपना सारा प्यार बरसाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार

Karvachauth 2022: Amrit yoga will increase love with Piya, on October 13, married women will fast for husband
करवाचौथ स्पेशल - फोटो : amar ujala

इसलिए रोहिणी नक्षत्र में पत्नी द्वारा पूजा और चंद्र दर्शन पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए विशेष फलदायी होता है। इस बार मंगल भी चंद्रमा के अन्य नक्षत्र हस्त में स्थित है। इसलिए अजेय शक्ति भी साथ है। इस दिन सुहागिनें लाल वस्त्र धारण करें। सफेद या काले वस्त्र धारण न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karvachauth 2022: Amrit yoga will increase love with Piya, on October 13, married women will fast for husband
करवाचौथ स्पेशल - फोटो : amar ujala

रोहिणी नक्षत्र के साथ वृष उच्च राशि में चंद्रमा का योग होने के कारण करवाचौथ को अधिक मंगलकारी बना रहा है। इसे अमर सुहाग योग भी कहा जा सकता है। इस योग में भगवान गणेश, चौथ माता व चंद्रमा का पूजन अखंड सौभाग्य और समृद्धि देने वाला है।

विज्ञापन
Karvachauth 2022: Amrit yoga will increase love with Piya, on October 13, married women will fast for husband
करवाचौथ स्पेशल - फोटो : amar ujala

करवाचौथ व्रत की पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं। निर्जला व्रत का संकल्प लें। करवाचौथ में महिलाएं पूरे दिन जल-अन्न कुछ ग्रहण नहीं करतीं हैं। फिर शाम के समय चंद्र दर्शन कर व्रत खोलती हैं। यह व्रत सूर्योदय से चांद निकलने तक रखा जाता है। चांद को अर्घ्य देने और दर्शन के बाद ही व्रत खोलने का नियम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed