बिजनौर जनपद में कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों का मुंडन संस्कार कराया, तो मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। अगली स्लाइडों में देखें ताजा तस्वीरें-
2 of 10
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भूतपुरी में लगे गंगा स्नान मेले में सवेरे से ही आसपास व दूरदराज के गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली व निजी वाहनों से पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने सूरज निकलने से पहले ही आस्था की डुबकी लगाकर प्रसाद चढ़ाया। मेले में ही खिचड़ी बनाकर भोग लगाया। मेले में झूला, मिक्की माउस, जंपिंग आदि बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे।
3 of 10
बच्चे का मुंडन कराते
- फोटो : अमर उजाला
वहीं महिलाओं ने बिसातखाने, क्रॉकरी, लकड़ी व मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की। जलेबी व चॉट का भी लुत्फ उठाया। मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय व बाथरूम की वैकल्पिक व्यवस्था रही। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दमकल कर्मी भी तैनात रहे। पुलिस जाम से निजात दिलाने के लिए वाहनों को कतारों में चलाने के लिए कोशिश करती नजर आई।
यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली की दुआ
4 of 10
सेल्फी लेते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तहसीलदार चंद्रकांता ने भी मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेला आयोजन समिति के संरक्षक फुलकुंवर सिंह ने बताया कि गोताखोरों की व्यवस्था रही। उधर, हरेवली में रामगंगा बैराज पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान मेले में बच्चों का मुंडन संस्कार करा प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सेल्फी भी ली।
5 of 10
पानी में मस्ती करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कालागढ़ में रामगंगा नदी के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्टील ब्रिज स्थित प्राचीन शिव मंदिर, वाल्मीकि ब्रहमालय पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद कालागढ़ स्थित अफजलगढ़ बैराज के रामगंगा नदी के तटों पर स्नान किया। पुराना कालागढ़ से नदी के तटों पर जगह जगह मुंडन आदि किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर मस्ती की।