कांधे पर कांवड़, पांव में घुंघरू, जुबां पर भगवान महाकाल शिव शंभू का नाम यही है सच्चे भक्तों की पहचान। मस्तक पर तिलक और केसरिया वेश में कावड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं। मेरठ मंडल में कावड़ियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। भगवान शिव का गुणगान करते हुए भोले के भक्त सड़कों से गुजर रहे हैं।
Photos: कांधे पर कांवड़,पांव में घुंघरू, जुबां पर बस एक ही नाम..जय हो महाकाल, देखें कांवड़ यात्रा के अनूठे रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले से तीन दिन में लाखों कांवड़िया अपने शिवालय की ओर बढ़ चले हैं। क्रांतिधरा मेरठ की भूमि को शिव भक्ति की बयार में तीर्थ नगरी में परिवर्तित कर दिया है। रुड़की रोड, नेशनल हाईवे, गढ़ रोड, हापुड़ रोड चारों दिशाओं में 24 घंटे निर्बाध भगवान शिव का ही गुणगान हो रहा है। विभिन्न शहरों की डाक कांवड़ भी आना आरंभ हो गई है। गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर सहित हापुड़ के कांवड़ियों की संख्या काफी अधिक रही।
मोदीपुरम हाईवे पर एसडीएस ग्लोबल के पास भाजपा पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एसएसपी रोहित सिंह साजवाण, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव आदि ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। शिवभक्तों की सेवा के लिए समाज सेवी से लेकर राजनीति व ग्रामीण लगतार सहयोग में लगे हुए हैं। इस दौरान रजनी तोमर, खुशबू सैनी, अमित सैनी, गौरव चौहान, ललित चौहान आदि मौजूद रहे। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार ड्रोन से निगरानी कर रही है।
शामली में श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में चल रहे विशाल कांवड़ सेवा शिविर में नौवें दिन रविवार को भी दो हजार शिवभक्त कांवड़ियों को फल और भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सुबह नाश्ते में चाय बिस्कुट और पकौड़े वितरित करके सेवा की गई। 1800 शिवभक्तों को सुबह नाश्ते में चाय बिस्कुट व पकोड़े की व्यवस्था की जा रही है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व उनके पिता धुव्रदेव तिवारी ने खेड़ीकरमू में सेवा शिविर में परिवार सहित हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके अलावा केला, जलजीरा, पानी की बोतल वितरित करके सेवा की जा रही है।
सहारनपुर के देवबंद-मंगलौर मार्ग कांवड़ियों के सैलाब और बम-बम बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। विभिन्न संगठनों की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वालों के साथ स्थानीय शिवभक्त हरिद्वार की ओर कूच कर रहे हैं। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुकुल नारसन में चिकित्सा शिविर लगाया।