फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंचन हत्याकांड: परचून की दुकान पर परवान चढ़ा प्यार, चंद ही दिन में हुई तकरार, प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश

Thu, 09 Dec 2021 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Dec 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kanchan murder case meerut : Boyfriend murder his girlfriend after she wished to marry him
मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी रोहित और उसके दोस्त सौरभ व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। बुधवार व गुरूवार को दिनभर पुलिस व पीएसी ने हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।


हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव की युवती कंचन शर्मा (22) पुत्री हरिशंकर शर्मा छह दिसंबर को घर से गई थी, लेकिन नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हस्तिनापुर कस्बा निवासी परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को बुधवार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कंचन की हत्या कर भीमकुंड गंगा पुल से फेंकना स्वीकार किया।
Kanchan murder case meerut : Boyfriend murder his girlfriend after she wished to marry him
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक रोहित ने बताया कि कंचन शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपी शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते रहे। कभी शव को जलाने तो कभी खेत में गाड़ने की बात कहते। सख्ती से पूछताछ की तो टूट गए। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीम ने नदी में शव की तलाश की। दिनभर गोताखोर लगे रहे, लेकिन शव नहीं मिला।

Kanchan murder case meerut : Boyfriend murder his girlfriend after she wished to marry him
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पहले दिन युवती के शव को तलाशने के लिए गंगा में स्टीमर से सर्च ऑपरेशन किया गया था। अब शव को तलाशने के लिए फॉरेंसिक टीम भी लगाई गई है। गुरुवार को भीमकुंड गंगा घाट पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने थाना पुलिस के साथ भीमकुंड गंगा पुल पर दूसरे दिन भी अभियान शुरू किया, जिसमें फॉरेंसिंग टीम और थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए। युवकों को गंगा पुल पर ले जाकर उनकी निशानदेही पर गंगा में दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं ग्रामीण और युवती के परिजन लगातार युवती के शव को बरामद करने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं, परंतु अभी तक पुलिस को युवती का शव नहीं मिला है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanchan murder case meerut : Boyfriend murder his girlfriend after she wished to marry him
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की हत्या के मामले में कस्बे के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए युवती के परिजन लगातार पुलिस से मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में कस्बे के और भी लोग शामिल हैं, जिन्होंने इस मामले में आरोपी युवक की मदद की है। मामले को लेकर लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। 

 
विज्ञापन
Kanchan murder case meerut : Boyfriend murder his girlfriend after she wished to marry him
मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

कंचन बीए की छात्रा थी और कंप्यूटर कोचिंग के लिये रोजाना हस्तिनापुर कस्बे में आती थी। तीन महीने पहले उसकी मुलाकात रोहित से हुई। रोहित की परचून की दुकान से वह सामान खरीदती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कंचन ने रोहित को 25 हजार रुपये की शॉपिंग भी कराई थी। कंचन रोहित के प्यार में थी, जबकि रोहित उसे धोखा दे रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed