फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाफी के बहाने नन्ही गुड़िया से स्कूल में गैंगरेप

Sat, 12 Aug 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 12 Aug 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
gangrap in school
मासूम से गैंगरेप के बाद स्कूल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ में एक पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर कक्षा दो की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात हो गई। आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य को पुलिस के सामने ही पीटा। थाने में भी जमकर बखेड़ा हुआ। एसपी सिटी के अनुसार इस मामले में एक छात्र और एक अज्ञात युवक पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
gangrap in school
स्कूल में आगजनी का प्रयास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी करीब सात वर्षीय पीड़ित छात्रा फूलबाग कॉलोनी स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। उसका भाई भी इसी स्कूल में पढ़ता है। दोपहर छुट्टी के बाद बच्ची घर पहुंची तो उसकी तबियत बिगड़ गई। 
gangrap in school
स्कूल में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिजनों के पूछने पर बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसे टॉफी देकर स्कूल के बाथरूम में ले जाकर गलत काम किया गया। परिजन बच्ची को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए तो चिकित्सक ने भी बच्ची के साथ गलत काम होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gangrap in school
स्कूल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसके बाद गुस्साए परिजनों और आसपास के सैकड़ों लोगों ने स्कूल पर धावा बोल दिया। भीड़ ने स्कूल कार्यालय और कक्षाओं में तोड़फोड़ कर आग लगा ली। भीड़ का आक्रोश देखकर स्कूल स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। सूचना पर नौचंदी पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
gangrap in school
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस बीच भीड़ ने गली में स्कूल की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य को पकड़कर पुलिस के सामने ही पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों को किसी तरह छुड़ाकर जीप में बैठाया तो भीड़ ने जीप घेरकर दोनों को हवाले करने की मांग की। लेकिन पुलिस पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाने की बात कहकर दोनों को थाने ले गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed