फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2018: दोस्तों के लिए कम बजट में खरीदें ये शानदार गिफ्ट, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Jul 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 31 Jul 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
friendship day 2018 these are what to purchas for friend
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला

अगस्त के पहले रविवार को दुनियाभर में मनाया जाने वाला फ्रैंडशिप डे इस बार पांच अगस्त को है। इसके चलते बाजार में दोस्ती के पर्व के रंग दिखने लगे हैं। युवाओं ने दोस्तों के लिए उपहार खरीदने भी शुरू कर दिए हैं। शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक हर मार्केट में आपको दोस्ती के उपहार मौजूद हैं लेकिन अक्सर मुश्किल इस बात की होती है कि आखिर दोस्त को क्या गिफ्ट दिया जाए जो बेस्ट भी हो और जेब पर भी भारी न पड़े। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि अपने खास दोस्त के लिए मार्केट में कम कीमतों में किन उपहारों के विकल्प मौजूद हैं :- 

ज्वैलरी और गिफ्ट पर हो दोस्त की तस्वीर

friendship day 2018 these are what to purchas for friend
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला

फ्रैंडशिप डे पर इस बार कस्टमाइज उपहारों की विशेष मांग है। इसमें कॉफी मग, फोटो फ्रेम, डिजाइनर कैंडल, फूलदान, ग्रीटिंग कार्ड, विजिटिंग कार्ड, ज्वैलरी बॉक्स, ईयरिंग्स, टीशर्ट, स्टोल, तकिया, बेडशीट, प्लेट, क्रॉकरी, रिंग्स, रॉकफ्रेम, पेपर वेट, डायरी व दूसरी चीजों पर दोस्ती का प्यार भरा संदेश लिखवाया जा रहा है। दोस्त के साथ अपनी तस्वीर या अपनी फ्रैंडशिप से जुड़ा कोई यादगार पल और उसकी तस्वीर को उपहार पर लगवाया जा रहा है। युवाओं में कस्टमाइज उपहार की मांग काफी है। जहां तक कीमत की बात हैं तो 150 रुपये  की शरुआती कीमत से आप दोस्त के लिए गिफ्ट कस्टमाइज करा सकते हैं।

दोस्त को दें ग्रीटिंग कार्ड, डायरी और आर्ट-पीस

friendship day 2018 these are what to purchas for friend
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला

फ्रैंडशिप डे के लिए विभिन्न कार्ड कंपनियों ने हर आकार और डिजाइन के ग्रीटिंग कार्ड लांच किए हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर एक हजार की कीमत तक के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध हैं। जिनमें किसी पर दोस्ती के प्यार भरे संदेश हैं तो किसी पर आप अपनी राइटिंग में प्यार भरा संदेश लिख सकते हैं। विंडचाइम, डायरी, हैंगिंग्स, आर्टिफिशियल ग्रीनरी, लाइट्स और डेकोर्स भी ऐसे ऑपशन हैं जिन्हें आप दोस्त को दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्स स्टेच्यू और कुंदन ज्वैलरी के भी ऑप्शन 

friendship day 2018 these are what to purchas for friend
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला

वैक्स(मोम), मिट्टी और पीओपी के स्टेच्यू भी फ्रैंडशिप डे के लिए खास हैं। रंगीन कुंदन के फ्रैंडशिप बैंड के साथ रबर, मोती, वुड, लेदर, ऊन, स्टोन और धागे के फ्रैंडशिप बैंड हैं। राशियों के चिन्हों के साथ देवी-देवताओं के नाम वाले बैंड, अल्फाबेट से दोस्तों के नाम के बैंड भी बाजार में एवेलेबल हैं। कीमत की बात करें तो ये 50 से 500 रुपये के बीच खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन

नेम अल्फाबेट वाली मॉक चाकलेट आएगी दोस्त को पसंद

friendship day 2018 these are what to purchas for friend
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला

फ्रैंडशिप डे पर दोस्तों को उपहार में देने के लिए चॉकलेट्स, केक, कुकीज और बेकरी फूड की तैयारी तेजी से चल रही है। बेकरी और केक शॉप्स पर फ्रैंडशिप डे के लिए चॉकलेट, मफिंस, कप-केक, फ्रूट-केक, बीटरूट-कुकीज़, मल्टीग्रेन- कुकीज़, बिना अंडे के बेकरी आयटम तैयार हो रहे हैं। साथ ही होममेड मॉक-चॉकलेट, नाम के अक्षरों वाली चॉकलेट तैयार हो रही हैं। विशेष पैकिंग में ये चॉकलेट्स फ्रैंडशिप डे के लिए बनाई जा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed